spot_img

Pakistan News| Karachi Airport के पास विस्फोट, तीन विदेशी नागरिकों की मौत, 17 जख्मी

spot_img
- Advertisement -

- Advertisement -

Pakistan News| Karachi Airport के पास विस्फोट, तीन विदेशी नागरिकों की मौत, 17 जख्मी। जहां, पाकिस्तान के कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास रविवार रात जोरदार विस्फोट में कम से कम तीन विदेशी नागरिकों की मौत हो गई। 17 अन्य जख्मी हैं। मालिर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (Explosion near Karachi airport, three foreign nationals killed) ने एयरपोर्ट के ट्रैफिक सिग्नल के पास हुए इस विस्फोट की पुष्टि की।विस्फोट की आवाज करीमाबाद, डिफेंस और जमशेद रोड सहित शहर के विभिन्न इलाकों में सुनी गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Zoo: बिहार के संजय गांधी जैविक उद्यान में अब हाईटेक सफारी, जानें नई सुविधाएं

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने घटना के संबंध में मालिर एसएसपी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। वीडियो फुटेज में घटनास्थल पर धुआं छा गया और चारों तरफ आग फैल गई। फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने पर ही साफ होगा कि यह आतंकवादी वारदात है या दुर्घटना। प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी की मजीद ब्रिगेड ने बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है।

पुलिस अधिकारी डॉ. सुम्मैया सैयद ने कहा है कि एक पुलिसकर्मी और एक महिला समेत कम से कम नौ घायलों को जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर पहुंचाया गया है। उप महानिरीक्षक (पूर्व) कैप्टन (सेवानिवृत्त) अजफर महेसर की ओर से बताया गया है कि विस्फोट में दो लोग मारे गए हैं। विस्फोट की चपेट में आए सात वाहन नष्ट हो गए। उन्होंने कहा कि विस्फोट की सटीक प्रकृति का पता लगाने में समय लगेगा।

यह भी पढ़ें:  Petrochemicals Import Duty: देश को बड़ी राहत, पेट्रो केमिकल्स आयात शुल्क पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 30 जून तक मिलेगी छूट

घायलों में से दो को क्लिफ्टन के एक निजी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान पुलिस कांस्टेबल वकार अहमद (28) मोहम्मद इलियास (35), मोहम्मद नईम (51), रानू खान (35), अजीम मीर (45), तस्लीम नूर (48), अली रफीक (29), हमजा अतीक (28) और मोहिउद्दीन (30) के रूप में की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...

कुलदीप यादव का जादू, लखनऊ पर दिल्ली की शानदार जीत का सूत्रधार!

Kuldeep Yadav: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत...