back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

हिंसा मामले में डोनाल्ड ट्रंप बरी, महाभियोग पर सीनेट में दो तिहाई के बहुमत से 10 वोट कम पड़े

spot_img
- Advertisement - Advertisement

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एकबार फिर से महाभियोग मामले से बरी हो गए हैं। अमेरिकी सीनेट ने कैपिटल हिल में 6 जनवरी को हुई हिंसा भड़काने के मामले में सीनेट में 10 वोट की कमी के कारण डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप से बरी हो गए। चार दिन के महाभियोग ट्रायल के बाद पांचवें दिन वोटिंग हुई और इस दौरान 57 सीनेटरों ने डोनाल्ड ट्रंप को दोषी पाया जबकि 43 सीनेटरों ने उन्हें दोषी नहीं पाया। 100 सदस्यों वाले सीनेट में ट्रंप को दोषी करार देने के लिए सीनेट को जरूरी दो तिहाई बहुमत यानी 67 वोटों की जरूरत थी, जो नहीं मिल सका।

- Advertisement -

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के इतिहास में ऐसे पहले राष्ट्रपति रह चुके हैं जिन्होंने दो बार महाभियोग का सामना किया। इतना ही नहीं, वह पद से हटने के बाद महाभियोग ट्रायल का सामना करने वाले भी अमेरिका के पहले राष्ट्रपति का तमगा हासिल कर चुके हैं। बिल कैसिडी, रिचर्ड बर्र, मिट रोमनी और सुसान कोलिन्स सहित सात रिपब्लिकन सीनेटरों ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने के पक्ष में मतदान किया।

- Advertisement -

बरी होने के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपना बयान जारी किया और सबसे पहले अपने लीगल टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा ‘अमेरिका का कोई भी राष्ट्रपति कभी भी इस तरह से नहीं गुजरा है’।

- Advertisement -

बता दें कि 6 जनवरी को हुई कैपिटल हिल हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगे थे कि उन्होंने ही अपने समर्थकों को उकसाया था, जिसके बाद कैपिटल हिल पर हमला हुआ था और लोगों की जानें गई थीं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ek Din Movie: जुनैद खान और साई पल्लवी की जादुई प्रेम कहानी का टीज़र हुआ रिलीज़, आमिर खान की जोड़ी करेगी वापसी

Ek Din News: बॉलीवुड में एक और धमाकेदार प्रेम कहानी दस्तक देने को तैयार...

स्मृति ईरानी का वैलेंटाइन संदेश: खुद से प्यार करने का दिया खास मंत्र, फैंस हुए कायल

Smriti Irani News: टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा और राजनेता स्मृति ईरानी ने...

T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से धो डाला, मार्कराम का तूफान!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों! जिस पल का इंतजार था, वो आ गया है!...

Weekly Horoscope: 15 से 21 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: महाशिवरात्रि का दिव्य प्रभाव

Weekly Horoscope: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 से 21 फरवरी 2026 का यह सप्ताह...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें