back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

UAE-america-india-airlines सऊदी अरब ने भारत, अमेरिका समेत 20 देशों से आने वाली उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दुबई, देशज न्यूज। कोरोना महामारी के मद्देनजर सऊदी अरब ने 20 देशों से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सऊदी सरकार के अनुसार ये रोक कुछ दिनों के लिए है। यह बुधवार रात 9 बजे से प्रभावी है। यह रोक भारत, पाकिस्तान, मिस्त्र, यूएई, लेबनान, जर्मनी, ब्रिटेन, आयरलैंड, इटली, अमेरिका समेत 20 देशों के उड़ानों पर लागू होगी। इस रोक से सबसे अधिक भारत और पाकिस्तान के कामगार प्रभावित होंगे जो कि वहां रोजगार के सिलसिले में जाते  हैं।

- Advertisement -

हालांकि सऊदी अरब अपने व्यापार को किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं करेगा और यह प्रतिबंध राजनयिकों, सऊदी नागरिकों,  चिकित्सकों और उनके परिवारों पर लागू नहीं  होगा। बता दें कि सऊदी ने जिन देशों पर रोक लगाई है उनमें अधिकतर देशों में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं।

- Advertisement -

इससे पहले ब्रिटेन से आने वाले कोरोना के नए रूप के कारण दिसंबर में भी रोक लगाई गई थी और तीन जनवरी से पुनः सेवा प्रारंभ कर दी गई थी।  यह कदम रियाद की घोषणा के कुछ दिनों बाद आया है जब वह अपने नागरिकों के लिए यात्रा प्रतिबंध को समाप्त करने और 31 मार्च से 17 मई तक अपने बंदरगाहों को फिर से खोलने की घोषणा  की थी।

- Advertisement -

इस फैसले पर देश के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोनावायरस वैक्सीन के वितरण में देरी के कारण इस प्रतिबंध को हटाया गया। सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 3.68 लाख से अधिक हो चुकी है, वहीं मृतकों की संख्या 6,383 हो गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर, तस्वीरें हुईं वायरल

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर,...

Free Fire Max Redeem Codes: फ्री फायर मैक्स के लेटेस्ट कोड्स से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, यहां देखें

Free Fire Max Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में Garena Free Fire Max...

शाहिद कपूर डांस: इन 5 अंडररेटेड गानों में भी एक्टर ने दिखाया था अपना बेमिसाल जलवा!

Shahid Kapoor Dance: बॉलीवुड के सबसे ऊर्जावान और बेहतरीन डांसर्स में से एक शाहिद...

JioHotstar के नए प्लान्स: क्या बदलेगा आपके मनोरंजन का तरीका?

JioHotstar: भारत में ओटीटी स्ट्रीमिंग का चेहरा लगातार बदल रहा है, और अब JioHotstar...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें