back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 12, 2026
spot_img

बिरौल से बड़ी खबर : किंग ऑफ बिरौल गैंग ने युवक पर तानी पिस्टल, उग्र ग्रामीणों ने हथियारों-मोबाइल के साथ पांच को दबोचा, पुलिस को सौंपा, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -
बिरौल देशज टाइम्स डेस्क। बिरौल में पुलिस ने एक चौकीदार के बेटे समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी युवक पिस्टल के साथ ‘किंग ऑफ बिरौल’ नाम से वीडियो बनाते थे। इतना ही नहीं, उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल  (Social Media Viral video) भी करते थे।
इस मामले में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से इन पांचों युवक को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों ने पांच युवकों को एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।
जानकारी के अनुसार, अनुमंडल के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बेलवारा गांव में एक युवक पर इस गैंग के युवकों ने पिस्टल तान दिया था। दरअसल, निसिहारा गांव में एक क्रिकेट मैच को लेकर विवाद हो गया था। बताया जाता है कि  नवहरण बनाम बेलवारा के बीच मैच हो रहा था। इसी बीच दोनों टीमों के बीच विवाद हो गया।
दोनों टीमो में विवाद इतनी बढ़ गई कि आयोजन ने मैच ही रद कर दिया। इसके बाद इन पांचों युवकों ने आकर एक युवक पर पिस्टल तान दी थी। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश इतना उग्र हो गया कि ग्रामीणों ने पिस्टल और गोली के साथ सभी पांच युवकों को दबोच लिया और पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पांच युवकों को पिस्टल गोली के साथ पकड़ा था, सो पुलिस भी खुश।
सोशल मीडिया पर गिरफ्तार युवकों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें ‘किंग और बिरौल’ के नाम से बनाए गए वीडियो में सभी युवक नशे में धुत होकर बाइक रेस लगा रहे हैं। दबंगई करते दिख रहे हैं। मामले में एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया, ग्रामीणों ने पांचों युवकों को एक पिस्टल, चार कारतूस और पांच मोबाइल के साथ पुलिसकर्मियों के हवाले किया। सभी से पूछताछ की जा रही है।

इधर, एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी के निर्देश पर पांचों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लंबी पूछताछत कर रही है। पुलिस हिरासत में लिए गए सभी पांचों युवक बिरौल थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। इसमें एक चौकीदार का बेटा भी शामिल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Amazon Max Player का बड़ा ऐलान: 2026 के लिए 150+ नए शोज का जलवा, फ्री में मिलेगा भरपूर मनोरंजन!

Amazon Max Player News: मनोरंजन की दुनिया में एक बड़ा धमाका होने जा रहा...

आपके स्मार्टफोन में पड़ा-पड़ा क्यों खराब हो जाता है SIM Card? जानिए कारण और बचाव के उपाय

SIM Card: क्या आपके स्मार्टफोन में अचानक नेटवर्क चला गया है या आप कॉल...

चीन का बड़ा कदम: घरेलू मांग सुनिश्चित करने के लिए Energy Market पर नियंत्रण

Energy Market: मिडिल ईस्ट में पनपते तनाव और वैश्विक तेल आपूर्ति में बढ़ती अनिश्चितता...

Darbhanga-Madhubani -Sitamadhi BIG BREAKING: दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी में अगले 2 घंटे भारी, ठनका-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी!

Bihar Weather Alert: आसमान ने अचानक अपने तेवर बदल लिए हैं और उत्तर बिहार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें