back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

ये कैसी पढ़ाई….कोटा में नीट की तैयारी कर रहे पटना के छात्र ने की खुदकुशी, फांसी पर लटकी मिली लाश…वहीं पड़ा था सुसाइड नोट…

spot_img
- Advertisement -

डॉक्टर बनने का सपना लेकर बिहार से राजस्थान के कोटा गए एक छात्र ने पढ़ाई के तनाव में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में एक छात्र ने फंदे पर जिंदगी को खत्म कर लिया।

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि बिहार के पटना जिले का रहने वाला नवलेश एक साल पहले कोटा आया था । वह 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। साथ में नीट की तैयारी भी कर रहा था। लैंड मार्क सिटी इलाके में रह रहा था।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सवेरे करीब 10:00 बजे जब वह कोचिंग नहीं आया तो उसके बारे में उसके साथियों ने जांच पड़ताल करने की कोशिश की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Education: बिहार एजुकेशन भविष्य कैसे संवरेगा? 4 लाख छात्रों का भविष्य अंधकार में, पढ़िए... शिक्षा विभाग का आखिर क्या है पूरा मामला?

पता चला गया अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ है। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सुसाइड की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील किया। कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है।

इसमें तनाव के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है। पुलिस ने घटना के बारे में घरवालों को सूचित किया तो पटना से परिजन रवाना हो गए हैं।

परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कर नवलेश की लाश परिजनों को सौंप दी जाएगी। कोटा में पिछले पांच दिनों के अंदर तीन सुसाइड हुए हैं। तीनों छात्र नीट की तैयारी कर रहे थे, लेकिन सफल नहीं हो पा रहे थे। बिहार के नवलेश की मौत में उसने सुसाइड नोट में पढ़ाई के तनाव का जिक्र भी किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वेलपारी में विक्की कौशल की एंट्री: शंकर के ड्रीम प्रोजेक्ट में अब होगा डबल धमाका!

Vicky Kaushal News: साउथ सिनेमा के धाकड़ डायरेक्टर शंकर का अगला बड़ा दांव, क्या...

NEET MDS 2026: डेंटल छात्रों के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी!

NEET MDS 2026: डेंटल क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के...

Tanushree Dutta ने खोले बॉलीवुड के काले राज़, इंडस्ट्री में नए कलाकारों के शोषण पर किया बड़ा खुलासा

Tanushree Dutta News: बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे छिपा स्याह सच एक बार फिर...

Bihar Good News: बिहार में बंगलुरू मॉडल पर बनेगी Bihar Electronic City, एक लाख युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार, बदल जाएगी तस्वीर

Bihar Electronic City: बिहार की धरती, जो सदियों से ज्ञान और संस्कृति का केंद्र...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें