spot_img

सनी ज्वेलर्स के युवा जेवर व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, जमकर की फायरिंग, जेवरात लूटकर फरार

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी सनी ज्वेलर्स के मालिक 24 वर्षीय शनि कुमार को गोली मारते हुए दो किलो चांदी और साठ ग्राम सोना लूटकर चलते बने हैं। वारदात हरसिद्धि थाना क्षेत्र के बैरिया डीह गांव के समीप की है। वारदात स्थल से एक पिस्टल और तीन कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बीती शाम शनि कुमार शीतल बाजार स्थित सनी ज्वेलर्स को बंद  कर घर जा रहे थे। उनके पास बैग में जेवर था। जैसे ही वह बाइक से घर बिजुलपुर के लिए निकले कि बैरिया डीह के पास पहले से घात लगाए आधा दर्जन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी।

- Advertisement -

गोली की आवाज सुनकर जैसे ही शनि ने अपनी बाइक वहीं रोकी कि सभी अपराधी उनके बैग पर टूट पड़े लेकिन विरोध करने पर अपराधियों ने उनके कनपटी में गोली मार दी। इस दौरान अपराधी और शनि के बीच हाथापाई में अपराधी का पिस्टल गिर गया। मगर, अपराधी जेवर से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  चेतावनी! बिहार में मॉनसून की धमाकेदार एंट्री! लेकिन आफ़त भी, पटना समेत इन जिलों में अगले 72 घंटे भारी बारिश-वज्रपात का रेड अलर्ट

गोली की आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जानकारी हरसिद्धि पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने जख्मी शनि को ग्रामीणों के सहयोग से शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मौके पर अस्पताल पहुंचे शनि के पिता शर्मा साह ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। घटना लूटपाट की नीयत से ही की गई है।

पुलिस की पूछताछ के दौरान शनि के पिता शर्मा साह ने कहा कि उसका शीतल बाजार में सनी ज्वेलर्स के नाम से सोना चांदी की दुकान है। कल रात में दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे जहां से एक पिस्टल बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Jorhat Plane Crash News: जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान हुआ क्रैश: देखें कैसे लगी भीषण आग, क्या है चालक दल का हाल?

उन्होंने इलाजरत शनि से भी पूछताछ की। एसडीपीओ ने कहा कि आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। साथ ही पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute

Darbhanga Liquor News: बेनीपुर में 42 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: क्या खत्म होगा शराब का धंधा?

दरभंगा के बेनीपुर में मद्य निषेध थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 42 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्ता#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LiquorBan

Kaimur Recruitment News: चौंकाने वाला खुलासा: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में जेल का सिपाही ही निकला मास्टरमाइंड!

Kaimur Recruitment News: बिहार पुलिस ने मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा खुलासा किया है। कैमूर मंडल कारा में तैनात एक सिपाही को धांधली के प्रयास में गिरफ#KaimurNews,#BiharRecruitment,#ExamScam