back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

स्कूल में 13 छात्राओं के साथ यौन शोषण करने वाला ‘हैवान’ कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार, शौचालय से मिले कई आपत्तिजनक सामान

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के ददरौल विकासखंड के एक माध्यमिक विद्यालय की 13 छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोपी कंप्यूटर अनुदेशक के मो. अली को आखिरकार कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -

बीएसए ने उसकी संविदा भी समाप्त कर दी है। वहीं तथ्यों के छिपाने के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक और एक सहायक अध्यापिका को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

- Advertisement -

छात्राओं के यौन शोषण का मामला 13 मई को सामने आने के बाद ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा किया था। स्कूल के शौचालय से आपत्तिजनक चीजें बरामद होने से गुस्साए ग्रामीणों ने अनुदेशक की पिटाई कर दी थी।

- Advertisement -

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाला था। इस मामले में ग्राम प्रधान लालता प्रसाद की ओर से शहर के खलीलगर्वी के रहने वाले कंप्यूटर अनुदेशक मो. अली निवासी खलीलगर्वी के अलावा प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार और सहायक अध्यापक शाजिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद आरोपियों को जेल न भेजने पर अभिभावकों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया था।

पुलिस ने आरोपी अनुदेशक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दूसरी ओर छात्राओं को कड़ी सुरक्षा में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। जहां उनका एक्स-रे कराने के साथ ही चिकित्सीय जांच कराई गई। बीएसए ने कंप्यूटर अनुदेशक की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

इंचार्ज अध्यापक अनिल और सहायक अध्यापक शाजिया को निलंबित कर दिया है। सीओ तिलहर प्रयांक जैन व बीएसए कुमार गौरव ने गांव पहुंचकर छात्राओं व अभिभावकों के बयान दर्ज किए। बीएसए कुमार गौरव ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी ददरौल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: इटली ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा, प्वाइंट्स टेबल में भूचाल!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में उलटफेरों का सिलसिला जारी है, जहां...

Darbhanga News: बहन ने ही बहन को उतारा मौत के घाट? कोर्ट ने हत्या और जानलेवा हमले के आरोपियों को नहीं दी राहत

Darbhanga News: न्याय का तराजू जब तौलता है तो बड़े-बड़े सूरमा भी पानी भरते...

लावा युवी स्टार 3 का धमाका: भारतीय बाजार में नया Smartphone Launch, 10,000 से कम में मिलेंगी शानदार खूबियां!

Smartphone Launch: भारतीय बाजार में किफायती स्मार्टफोन की मांग लगातार बढ़ रही है, और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें