पटना, देशज टाइम्स। मोटरसाइकिल से घर जा रहे परिवार को अपराधियों ने निशाना बनाते हुए एक लाख रुपए का आभूषण,
29 हजार रुपए नगद और मोबाइल लूट लिया। यह घटना रविवार की सुबह की है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
दअरसल, गया जिले के नौडीहा के संतोष अपनी बहन और भांजे के साथ शनिवार की देर रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर पटना जंक्शन उतरे थे। ये सभी लुधियाना से आये थे और फिर अपने रिश्तेदार कन्हैया साव के साथ बाइक पर सवार होकर रविवार की सुबह हरनौत स्थित घर के लिए निकले थे। ये लोग दीदारगंज टॉलप्लाज़ा पार कर कुछ ही दूर आगे बढ़े थे कि 2 बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने इन्हें घेर लिया और अपनी बाइक से उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया।
इसके बाद वे लोग उनके के साथ मारपीट करने लगे। अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर महिला के आभूषण और उसके पास 29 हजार से अधिक रुपए लूटे। विरोध करने पर लुटेरे महिला के साथ छेड़खानी करने लगे। फिर महिला के भाई संतोष के पास से उसके सोने का चेन और अन्य समान लूट लिया।
Bhagalpur News: भागलपुर के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर शाम कोयला लदी मालगाड़ी की एक बोगी में भीषण आग लग गई। स्टेशन मास्टर की तत्परता से बड़ा हादसा टला और करीब डेढ़ घं#BhagalpurNews,#TrainFire,#Sultanganj
Bihar RWD: बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) ने सड़कों और पुलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब हर जिले में खुलेगी प्रयोगशाला, 24 घंटे में मिलेगी निर्माण#BiharNews,#RWDBihar,#RoadConstruction
Bihar Train Cancel: बिहार के मोकामा में राजेंद्र पुल पर मेगा ब्लॉक के कारण 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सैकड़ों ट्रेनें रद्द रहेंगी और 384 के मार्ग बदले जाएंगे। यात्रियों की परेशानी ब#BiharTrainCancel,#MokamaMegaBlock,#NorthBiharTrains
Jhansi News: माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत का एक दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। झांसी में हुए इस सड़क हादसे में क्रेटा कार 10 फीट हवा में उछल ग#JhansiNews,#AbaanAccident,#AtiqAhmed
You must be logged in to post a comment.