spot_img

शौचालय की टंकी में गिरने से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, 1 की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। नेबुआ नौरंगिया के रामबहोरा के खपरधिक्का गांव में रविवार की सुबह 10.30 बजे शौचालय की टंकी की सफाई के दौरान पिता-पुत्र गिर पड़े और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। बचाने गए नंदू के भाई-भतीजा भी टंकी में गिर पड़े, उनकी भी मृत्यु हो गई।

- Advertisement -

कुशीनगर जिले में इस बड़े हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है। शौचालय टंकी की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां शौचालय की टंकी की सफाई करते हुए पांच लोग हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक ही परिवार के पांचों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि की हालत गंभीर है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के बहोरा रामनगर गांव के खपरधिक्का टोला में रविवार की सुबह सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान पिता-पुत्र गैस की चपेट में आने से गिर गए। उन्हें बचाने गए पट्टीदारी के तीन लोग भी सेफ्टी टैंक में गिर गए। इसकी जानकारी होने पर अफरा तफरी मच गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Jamui News: आंधी-बारिश की Jamui Lightning Strike: जमुई में मचाई तबाही, वज्रपात से 4 की मौत, 4 गंभीर रेड अलर्ट !
पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत से इलाके में मातम पसरा है। घटना के बाद से ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी लेने के साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, चार लोगों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

जानकारी के अनुसार, नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के बहोरा रामनगर के खपरधिका टोला में शौचालय की टंकी सफाई के दौरान दिल दहला देने वाली घटना हुई। सफाई के दौरान एक व्यक्ति टंकी में गिरा था। इसके बाद परिवार के सभी लोग एक-एक कर गैस की चपेट में आकर टंकी में गिरते गए।

इस दौरान पांच लोगों के गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर है। उसका जिला अस्पताल से इलाज जारी है। मौके पर पहुंचे खड्डा सीओ संदीप वर्मा, सदर एसडीएम महात्मा सिंह बचाव कार्य में जुटे हैं।

बताया गया है कि नंद कुशवाहा (45) के घर के सेफ्टी टैंक के ओवरफ्लो होने के कारण वह सुबह करीब दस बजे अपने बेटे नितेश (25) के साथ ढक्कन खोलकर सफाई करने उतरे, लेकिन गैस की चपेट में आने के कारण टैंक में ही रह गए।

घरवालों ने इसकी सूचना पट्टीदारी के लोगों को दी तो आनन्द कुशवाहा (26), दिनेश कुशवाहा (38) और राजकुमार भी पहुंचे।

वे भी टैंक में उतरे, लेकिन उसी में रह गए। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सेफ्टी टैंक साफ करने वाली मशीन मंगाई गई। उससे टैंक साफ कराकर पांचों को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत और विस्थापन दोनों में आएगी कमी!

उन्हें लोग नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की कोटवा स्थित सीएचसी पर ले गए, जहां डॉक्टर ने नन्द कुशवाहा, उनके पुत्र नितेश कुशवाहा, आनन्द और दिनेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजकुमार (28) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां राजकुमार का इलाज चल रहा है।

टैंक साफ करने वाली मशीन मंगाकर सफाई कराई गई। उसके बाद पांचों लोगों को कोटवा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने पिता-पुत्र समेत चार को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Police Head Quater News: बिहार DGP विनय कुमार की दो टूक, दूसरी शादी करने वाले पुलिसकर्मियों की खैर नहीं...'प्रचंड सामाजिक बहिष्कार' होगा!

वहीं, पांचवें को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर डीएम-एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

सूचना मिलने पर डीएम रमेश रंजन, एसपी धवल जायसवाल, एएसपी रितेश सिंह, एसडीएम सदर महात्मा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। मृतकों के घर में चीख पुकार मची है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में मर्डर, चाय दुकानदार की अल – सुबह गोली मारकर हत्या

दरभंगा मर्डर: दरभंगा में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक चाय-नाश्ता दुकानदार की गोली मारकर...

Bihar Liquor Ban: JDU विधायक का बॉडीगार्ड समेत 2 पुलिसकर्मी शराब तस्करी में गिरफ्तार, लग्जरी कार से ला रहे थे खेप

Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी को लागू कराने की जिम्मेदारी जिन कंधों पर...

अब एक घंटे में पहुंचिए Samastipur! बड़ी सौगात, दिसंबर तक तैयार होगा Bhadra Ghat–Didarganj Four-Lane Road… जानिए

Bhadra Ghat–Didarganj Four-Lane Road: पटनावासियों के लिए एक और खुशखबरी है! जेपी गंगा पथ...