spot_img

Bihar Liquor Ban: JDU विधायक का बॉडीगार्ड समेत 2 पुलिसकर्मी शराब तस्करी में गिरफ्तार, लग्जरी कार से ला रहे थे खेप

spot_img
- Advertisement -

Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी को लागू कराने की जिम्मेदारी जिन कंधों पर है, वही अब इसमें सेंध लगाते नजर आ रहे हैं। गोपालगंज में एक बार फिर पुलिसकर्मियों की शराब तस्करी में संलिप्तता का बड़ा मामला सामने आया है, जहां JDU विधायक के बॉडीगार्ड और पुलिस के टेक्निकल सेल में तैनात जवान को लग्जरी कार में शराब की खेप के साथ पकड़ा गया है। पुलिस ने इनके पास से 300 लीटर से अधिक शराब बरामद की है। यह कार्रवाई गोपालपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान की।

- Advertisement -

पुलिसकर्मी और विधायक का बॉडीगार्ड गिरफ्तार

गिरफ्तार पुलिसकर्मियों की पहचान राहुल कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है। राहुल कुमार पुलिस कप्तान के टेक्निकल सेल में तैनात था, जबकि अमित कुमार जेडीयू विधायक मंजीत सिंह का बॉडीगार्ड बताया जा रहा है। वरीय पुलिस अधिकारियों ने दोनों से गहन पूछताछ की है। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को उम्मीद है कि इस शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का जल्द ही खुलासा होगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, सिपाही अमित कुमार कल देर रात करीब 12:30 बजे विधायक आवास की ड्यूटी छोड़कर अपनी निजी कार से राहुल कुमार के साथ उत्तर प्रदेश से शराब की खेप लाने गया था। बिहार लौटने के दौरान गोपालपुर थाना इलाके में वाहन जांच के समय पुलिस ने दोनों को रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर 37 कार्टन शराब बरामद हुई। विधायक मंजीत सिंह ने इस मामले में बताया कि बॉडीगार्ड अमित कुमार की गतिविधियां उन्हें संदिग्ध लग रही थीं, इसलिए उन्होंने चार दिन पहले ही उसे हटाने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar में बड़ा खुलासा: आर्केस्ट्रा की आड़ में लड़की तस्करी का भंडाफोड़, 44 नाबालिग लड़कियां छुड़ाई गईं, जानिए ‘ झांसे ’ का गंदा खेल

Bihar Liquor Ban: खाकी पर फिर दाग

गोपालगंज में शराब तस्करी में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कुचायकोट थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह को शराब तस्करी के मामले में बर्खास्त किया जा चुका है। यह मामला एक बार फिर से Bihar Liquor Ban को लेकर सरकार की नीतियों और पुलिस की जवाबदेही पर सवाल खड़ा करता है। पुलिस अब इन दोनों गिरफ्तार पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह शराब की खेप किसे भेजते थे और किसके लिए काम करते थे। उम्मीद है कि जल्द ही किसी बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होगा।

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime: ताबड़तोड़ गोलियों से थर्राया इलाका, चायवाले की हत्या, जानिए

Darbhanga Crime: दरभंगा के ऐतिहासिक राज किला परिसर में बुधवार की सुबह गोलियों की...

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर बाल गृह पर बड़ा एक्शन, 10 बच्चों के फरार होते ही मचा हड़कंप, अधीक्षक समेत 7 निलंबित

मुजफ्फरपुर बाल गृह: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है,...

Darbhanga News: दरभंगा में मर्डर, चाय दुकानदार की अल – सुबह गोली मारकर हत्या

दरभंगा मर्डर: दरभंगा में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक चाय-नाश्ता दुकानदार की गोली मारकर...