back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

बिहार में बम ब्लास्ट कर BJP नेता का घर कर दिया धुआं-धुआं, अपराधियों ने की ताबड़तोड़, कई विस्फोट कर मचाया बड़ा धमाका

spot_img
- Advertisement -

गया जिले से बड़ी खबर है जहां बीती देर रात भाजपा नेता संतोष कुमार के घर को अपराधियों ने बम ब्लास्ट कर धुंआ धुंआ कर डाला। बम से हमला के बाद खिड़कियों के शीशे टूट गए।

- Advertisement -

वारदात जिले के डोभी थाना के करमौनी का है जहां भाजपा नेता के आवास पर बम से हमले किए गए हैं। इससे घर को काफी नुकसान पहुंचा है हालांकि, पूरा परिवार और स्वयं भाजपा नेता संतोष कुमार के साथ सुरक्षित है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बीजेपी नेता संतोष कुमार के घर पर बदमाशों ने बम से ताबरतोड़ हमला कर दिया है। बदमाशों ने नेता और उनके परिवार को लक्ष्य करते हुए बम फेंके। घर की खिड़की को निशाना बनाते हुए चार बम फेंके गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Education: 15 जुलाई से 216 डिग्री कॉलेजों में शुरू होगी पढ़ाई, हर जिले में खुलेगा मेडिकल कॉलेज - सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

एक के बाद एक बम धमाके से पूरा घर हिल उठा। बम हमले से भाजपा नेता के घर की खिड़कियों के शीशे टूट गई। घर पर कई जगह दाग बन गया है। घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग गए। भागने के क्रम में अपने साथ लाया झोला और दो जिंदा बम छोड़ गए।

डोभी थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दो देसी जिंदा बम बरामद किया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सका है।

घटना देर रात के 2 बजकर 47 मिनट पर हुई। भाजपा नेता ने बताया कि सीसीटीवी में करमौनी बाजार की ओर से एक बाइक पर दो बदमाश आते दिखे हैं। गया-डोभी सड़क मार्ग के किनारे स्थित घर के बाहर उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की और झोला में रखा बम निकालकर ताबड़तोड़ बम फेंकने लगे।

घटना के बाद परिवार सहित आसपास के लोग दहशत में आ गए। वहीं, नेता अपने पूरे परिवार के साथ सुरक्षित बच गए। भाजपा नेता ने बताया कि सीसीटीवी में करमौनी बाजार की ओर से एक बाइक पर दो बदमाश आते दिखे।

यह भी पढ़ें:  बिहार के नए Bihar Governor सैयद अता हसनैन ने ली शपथ, सैन्य अनुभव से संवरेगी सूबे की राह!

गया-डोभी सड़क मार्ग के किनारे स्थित घर के बाहर उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की और ताबड़तोड़ बम फेंकने लगे। घटना के बाद थानाध्यक्ष आलोक कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लगभग एक सौ ग्राम और ढाई सौ ग्राम के दो बम बरामद किए, जिसे बम निरोधक दस्ता ने डिफ्यूज किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गोलमाल 5: अक्षय कुमार की धमाकेदार एंट्री, अजय देवगन ने कर दिया कन्फर्म!

Golmaal 5 News: बॉलीवुड गलियारों में रोहित शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म 'गोलमाल 5'...

Hyundai Verna 2026: डिज़ाइन, परफॉर्मेंस और फीचर्स का बेजोड़ संगम!

Hyundai Verna 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सेडान सेगमेंट का दबदबा एक बार फिर...

Bihar Liquor Ban: बिहार शराबबंदी पर विधान परिषद सभापति के बयान से गरमाई सियासत… “पीने का मन है क्या आपको?”

Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी एक ऐसा धधकते अंगारे जैसा है, जिसे छूते...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें