spot_img

Nisha Upadhyay shot: कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को लगी गोली

spot_img
- Advertisement -

भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय पर छपरा में एक कार्यक्रम के दौरान गोली चली है। गोली लगने से वो बुरी तरह से घायल हुईं हैं।

- Advertisement -

उन्हें पटना के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हलाकी अभी तक इस मामले में स्थानीय पुलिस स्टेशन में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने की सूचना नहीं है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात सारण के एक गांव में उपनयन संस्कार कार्यक्रम में फायरिंग के दौरान  गरखा प्रखंड के गौहर बसंत की रहने वाली भोजपुरी की प्रसिद्ध लोक गायिका निशा उपाध्याय को पैर में गोली लग गई।

- Advertisement -

पैर में गोली के करण वे बुरी तरह जख्मी हो गई और कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने पैर से गोली निकाल दी है।

सारण में एक परिवार के यहां उपनयन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी कार्यक्रम में लोक सांस्कृतिक गायन का भी आयोजन किया गया था। भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय भी इस कार्यक्रम में अपनी लोक गीत की प्रस्तुति देने, लोगो का मनोरंजन करने पहुंची थी।

देर रात रात कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान गांव के एक युवक ने हाथ में कट्टा लहराते हुए हर्ष फायरिंग कर दी।

जानकारी के मुताबिक सेदुआर गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह के घर पर उपनयन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय परफॉर्म कर रहीं थीं। उसी दौरान गांव के एक युवक ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली गायिका के पैर में लग गई, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। इसके बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

वहीं स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें आनन-फानन में पटना के मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया। इसकी सूचना उनके परिवार वालों को भी दी गई, जिसके बाद परिवार के लोग भी पटना मैक्स हॉस्पिटल पहुंच गए।

फायरिंग के दौरान गोली भोजपुरी गायिका के पैर में लग गई, जिससे वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर गईं। इसके बाद उन्हें वहां से तत्काल निकालकर पटना के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस घटना के बाद काफी हड़कंप मचा हुआ है और उनके बहुत से जानने वाले लोग उनका हालचाल जानने पटना के मैक्स अस्पताल पहुंच चुके हैं। गौरतलब है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे, इसी में यह घटना घटी है।

घटना के बाद फायरिंग करने वाले लोग वहां से फरार हो गए हैं। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद गरखा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है। जिसके यहां यह कार्यक्रम था, उससे भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News: समस्तीपुर मंडल में Fire Safety Audit का बड़ा फैसला, रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा होगी मजबूत

Fire Safety Audit: पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में आग की घटनाओं से...

Daebhanga News: दरभंगा में ‘फर्जी पुलिस फ्रॉड’, मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से लाखों के जेवर ठगे, लहठी थमाकर हुए फरार

फर्जी पुलिस फ्रॉड: बिहार के दरभंगा में एक बार फिर शातिर ठगों ने पुलिस...

Bhagalpur News: राज्यपाल सैयद अता हसनैन की मौजूदगी में Bihar Agricultural University Convocation 443 छात्रों को मिली उपाधि, तकनीक से लैस थे डिग्री सर्टिफिकेट!

Bihar Agricultural University Convocation: भागलपुर में बिहार कृषि विश्वविद्यालय का नौवां दीक्षांत समारोह भव्य...

Tejashwi Yadav Slip of Tongue: ‘टंग ऑफ स्लिप’ कहकर तेजस्वी ने खींची NDA की लाइन, ठहाकों से गूंजा सदन

Tejashwi Yadav Slip of Tongue: बिहार विधानसभा का विशेष सत्र, आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बहस....