spot_img

Daebhanga News: दरभंगा में ‘फर्जी पुलिस फ्रॉड’, मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से लाखों के जेवर ठगे, लहठी थमाकर हुए फरार

spot_img
- Advertisement -

फर्जी पुलिस फ्रॉड: बिहार के दरभंगा में एक बार फिर शातिर ठगों ने पुलिस बनकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर बदमाशों ने लाखों के सोने के जेवर ठग लिए और एक लहठी थमाकर फरार हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला में गुरुवार सुबह यह घटना हुई। स्वर्गीय पीके चौधरी की पत्नी नीलम चौधरी (जो मूल रूप से केवटी थाना क्षेत्र के पिंडारूच की रहने वाली हैं और फिलहाल बंगाली टोला की राजपूत कॉलोनी में रहती हैं) रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। सुबह करीब 7:30 बजे जब वह घर लौट रही थीं, तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  प्रेरणा बने प्रतीश: दरभंगा के लाल का कमाल! 70वीं BPSC में बनें RDO | दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

कैसे दिया ‘फर्जी पुलिस फ्रॉड’ को अंजाम?

बदमाशों में से एक ने नीलम देवी को पीछे से बुलाया और कहा, ‘चलिए, साहब बुला रहे हैं, हम लोग पुलिस वाले हैं।’ कुछ दूर जाने पर दूसरे बदमाश ने कहा कि ‘आपको पता नहीं, शहर में अपराधी सोने के जेवर लूट रहे हैं, इसलिए आप भी अपने जेवर उतारकर रख दीजिए।’ इसके बाद उन्होंने नीलम देवी के दोनों हाथों से सोने की चूड़ियां और गले का चेन उतरवा लिया। बदमाशों ने सारे जेवर एक सादे कागज पर रखवाए। जब बुजुर्ग महिला ने कान के टॉप्स उतारने में दिक्कत बताई, तो उन्होंने उसे छोड़ दिया।
आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
फिर बदमाशों ने कागज में लिपटे जेवरों को दूसरे कागज में लपेटी हुई एक लहठी (लाख की चूड़ी) के साथ उन्हें वापस कर दिया और कहा कि इसे घर जाकर रख दें और किसी को न बताएं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

24 घंटे बाद खुला राज, पुलिस कर रही जांच

करीब 24 घंटे बाद शुक्रवार सुबह जब नीलम चौधरी ने घर जाकर कागज खोला, तो जेवरों की जगह सिर्फ एक लहठी देखकर उनके होश उड़ गए। वह तुरंत लहेरियासराय थाना पहुंचीं और घटना की जानकारी दी।नीलम चौधरी ने बताया कि उनका जेवर तनिष्क से खरीदा हुआ था जो काफी महंगी है। सभी 24 कैरेट के जेवर थे। उनके पति सीसीएल में पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे नौकरी के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें तीन पुत्र था एक पुत्र की भी मृत्यु हो गई है। वह बंगाली टोला में अकेले रहती हैं। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि घटना से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा 'अत्याचार'! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ' असहनीय है सर'

दरभंगा में इस तरह का ‘फर्जी पुलिस फ्रॉड’ कोई नया मामला नहीं है। पहले भी ऐसी कई घटनाएँ सामने आ चुकी हैं, जहाँ उचक्के पुलिसकर्मी बनकर महिलाओं को डराकर वारदात को अंजाम देते हैं। इससे पहले बेलवागंज की एक बुजुर्ग महिला से भी इसी तरह पुलिस अधिकारी बनकर सोने के जेवर ठगे गए थे, जिसका अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। ऐसे में बुजुर्गों को और सावधान रहने की जरूरत है।
आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में अब नए शहर बनेंगे! 1 लाख करोड़ की योजना को हरी झंडी, जानें कैसे बदलेगी आपकी जिंदगी

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट ने राज्य में नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास के लिए हुडको के साथ 1 लाख करोड़ रुपये के दीर्घकालिक वित्तपोषण को मंजूरी दी है। यह फैसला शहरी#BiharNews,#BiharCabinet,#SatelliteTownship

दरभंगा DM का अल्टीमेटम: ‘दो दिन में दो, नहीं तो…’, राइस मिलरों पर गिरी गाज!

Bihar CMR Supply: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने राइस मिलरों और अधिकारियों को दो दिनों के भीतर शत-प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति करने का सख्त निर्देश दिया है। यह फैसला खाद्यान्न प्रब#BiharCMRSupply,#DarbhangaNews,#FoodSecurityBihar

दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला! बेटी के हत्यारे पिता समेत कई अपराधियों को नहीं मिली जमानत

Darbhanga News: दरभंगा की अदालतों ने हत्या, प्राणलेवा हमला और छेड़छाड़ जैसे गंभीर अपराधों के दर्जनों आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। यह फैसला न्यायपालिका के सख्त रु#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CourtOrder

बिहार में ‘एनकाउंटर’ पर सरकार का यू-टर्न! दबाव में झुकी, लिया ये बड़ा फैसला, उमड़ा जनसैलाब, ‘शहीद भारत नगर’ की मांग

Bihar Encounter: भोजपुर में भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। जनदबाव के बाद कैबिनेट ने यह फैसला लिया। जगदीशपुर SDPO राजेश कुमार शर#BiharEncounter,#BharatTiwari,#BhojpurNews