spot_img

30 लाख नहीं दिए तो पूरे परिवार को उतार देंगे मौत के घाट’, UP की पूर्व CM मायावती के भाई को मिली धमकी

spot_img
- Advertisement -

हापुड़ में रहने वाले पूर्व सीएम मायावती के ममेरे भाई अनिल कुमार को जान से मारने की धमकी मिली है। अनिल ने क्षेत्र के ही कुछ लोगों के खिलाफ इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अनिल कुमार ने बताया है कि जिन लोगों से उनको धमकी मिली है, उनके साथ वो प्रोपर्टी से जुड़ा कारोबार करते हैं।

- Advertisement -

प्रॉपर्टी के व्यापार के लेन-देन में 30 लाख रुपये का फर्जी बैंक चेक देने का आरोप लगाकर कुछ आरोपितों ने थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भाई को हत्या की धमकी दी है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -

थाने में दी तहरीर में गांव सिमरौली के अनिल कुमार ने बताया कि वह पूर्व मुख्यमंत्री के सगे मामा का पुत्र हैं। कुछ दिन पहले उसने थाना देहात क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोगों के साथ प्रापर्टी का व्यापार किया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Prateek Yadav: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम, सपा परिवार में शोक

दोनों पक्षों के बीच व्यापार का पूरा लेन-देन हो चुका है। 31 मई को उक्त लोग पीड़ित के गांव में पहुंचे, लेकिन पीड़ित उन्हें वहां नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित गांव के एक व्यक्ति की चाय की दुकान पर पहुंचे।

कहा अगर पीड़ित ने आरोपितों को 30 लाख रुपये नहीं दिए तो वह उसे और उसके परिवार को मौत के घाट उतार देंगे। इस संबंध में दुकान संचालक ने पीड़ित को बताया। जिसे सुनकर उसके होश उड़ गए।

पीड़ित ने थाने में शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना बाबूगढ़ प्रभारी हेम सिंह सैनी ने बताया कि मामले जांच की जा रही है। निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

हापुड़ के सिमरौली गांव के रहने वाले अनिल कुमार ने बताया है कि वो मायावती के मामा के बेटे है। उनका कहना है कि क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोगों के साथ प्रापर्टी का व्यापार किया था।

यह भी पढ़ें:  Prateek Yadav: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम, सपा परिवार में शोक

दोनों पक्षों के बीच व्यापार का पूरा लेन-देन हो चुका है लेकिन वो लोग अभी 30 लाख और मांग रहे हैं। दो दिन पहले ये लोग उसके गांव आए, अनिल गांव में नहीं था। ये लोग उसके घर के पास चाय की दुकान पर पहुंचे और कहा कि उनको 30 लाख का फर्जी चेक दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Prateek Yadav: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम, सपा परिवार में शोक

अगर अनिल ने 30 लाख रुपए नहीं देगा तो उसे और उसके परिवार को गोली मारकर मौत के घाट उतार देंगे। ये कहकर वो लोग चले गए। अनिल ने इसका पता चलने पर पुलिस को तहरीर में देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अपनी सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Liquor Ban: JDU विधायक का बॉडीगार्ड समेत 2 पुलिसकर्मी शराब तस्करी में गिरफ्तार, लग्जरी कार से ला रहे थे खेप

Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी को लागू कराने की जिम्मेदारी जिन कंधों पर...

अब एक घंटे में पहुंचिए Samastipur! बड़ी सौगात, दिसंबर तक तैयार होगा Bhadra Ghat–Didarganj Four-Lane Road… जानिए

Bhadra Ghat–Didarganj Four-Lane Road: पटनावासियों के लिए एक और खुशखबरी है! जेपी गंगा पथ...

Patna Police Encounter: CM के ‘हाथ खोलने’ के बाद पुलिस का एक्शन, दो कुख्यात अपराधियों का हाफ एनकाउंटर

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में आधी रात पुलिस ने वो कर...