back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

शादी वाली सुहागरात के सेज पर ही दूल्हा और दुल्हन की मौत, वजह जानकार हैरान रह जाएंगें आप

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक दिल दहला देने वाली खबरें हैं जहां शादी की सुहागरात ही दुल्हा और दुल्हन की मौत हो गई। नवविवाहित जोड़े की शादी के एक दिन बाद ही बंद कमरे में रहस्यमय तरीके से मौत से पूरा इलाका सन्न है।

- Advertisement -

इस घटना के बाद घर में शादी की खुशी का माहौल गम में बदल गया। दूल्हे प्रताप की उम्र 24 साल और दुल्हन पुष्पा की उम्र 22 साल थी। दोनों की शादी हुई। रातभर शादी की रस्में चली। इसके बाद प्रताप 22 साल की पुष्पा को अपनी दुल्हनिया बनाकर घर ले आया।

- Advertisement -

नई नवेली दुल्हन के घर आने पर परिवारजनों के साथ शादी की कई रस्में पूरी की गईं। इसके बाद दोनों दूल्हा और दुल्हन रात में सोने के लिए कमरे में चले गए।

- Advertisement -

अगली सुबह जब कमरे से दूल्हा और दुल्हन में से कोई बाहर नहीं निकला तो परिवारवालों को कुछ शक हुआ। परिवारवालों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। इसके बाद उन्होंने जब दरवाजा तोड़ा तो दोनों मृत अवस्था में पड़े हुए थे।

दोनों के मौत के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी लगाया गया। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम भी करवाया। इसमें पता चला कि दोनों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने कहा कि पति पत्नी का कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी। न ही दोनों के कमरे में जबरन घुसने के कोई निशान या उनके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं थे।

वहीं इस मामले को लेकर हेल्थ विशेषज्ञ और डॉक्टरों का मानना है कि कोरोना महामारी के बाद से पूरी चीजें बदल चुकी हैं। जिसकी वजह से कई प्रॉब्लम हो सकते हैं।

वहीं डॉक्टर्स का यह भी कहना है कि हो सकता है कि दोनों दूल्हा-दु्ल्हन शादी से पहले हार्ट के मरीज रहे हो। जैसे ही दोनों ने सेक्सुअल एक्ट‍िविटीज की हो और उन्हें एक साथ हार्ट अटैक आ गया होगा। क्योंकि शादी के समय वैसे ही दूल्हा और दुल्हन स्ट्रेस और गर्मी के माहौल से गुजरते हैं।

इस मामले पर कैसरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों के निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ है। ऐसा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है। हालांकि, पुलिस को अभी भी कुछ आशंकाएं पैदा हैं। इस पर पूरी तरह से जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा की गाड़ी की सजावट से बौखलाया अरमान, मायरा के हॉस्टल जाने का भी फैसला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का सबसे लोकप्रिय धारावाहिक इन दिनों अपने...

MG Majestor SUV: एमजी मैजेस्टर एसयूवी की बुकिंग शुरू, मिलेंगे बेमिसाल फीचर्स और पावरफुल इंजन

MG Majestor SUV: भारतीय एसयूवी बाजार में एक और दमदार खिलाड़ी दस्तक देने को...

Mohammad Nabi: अंपायर से भिड़ना पड़ा महंगा, ICC ने ठोका बड़ा जुर्माना!

Mohammad Nabi: अफ़गानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को अंपायर के फैसले का विरोध...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें