back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Neha Singh Rathore का गाने के जरिए Odisha Train Accident पर बड़ा तंज,”कवच न रहे ट्रेन में दुर्घटना भइल भारी…इस्तीफा करो जारी…अच्छा दिन आयेल थैंक्यू…तोहार कैसन चौकीदारी”

spot_img
- Advertisement - Advertisement
नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) फिर सुर्खियों में है। इसबार नेहा ओडिशा (Balasore Train Accident) में हुए ट्रेन हादसे पर अपना नया गाना ट्वीट करके वायरल हो रही हैं। इसमें नेहा ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए पूछा है, ये हादसा किसकी जिम्मेदारी है और कब भारतीय रेल के हालात सुधरेगें।
ओडिशा के बालासोर रेल दुर्घटना (Balasore Train Accident) पर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) के नए गाने का बोल है ‘कवच न रहे ट्रेन में दुर्घटना भइल भारी…तोहर कैसन चौकीदारी।

वहीं, इस गीत को लोग सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी पसंद कर रहे हैं।दो दिन में ही इसे ट्विटर पर 8 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, वहीं, 1,796 ने Retweets किए हैं।

- Advertisement -
‘कवच ना रहे ट्रेन में, दुर्घटना भईल भारी’ नाम के इस गीत में भोजपुरी सिंगर ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफा मांगा है।
गाने में लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ ने अपने गाने के जरिए पूछा है- “कवच ना रहे ट्रेन में, दुर्घटना भईल भारी, तोहार कईसन चौकीदारी, एजी केकर जिम्मेदारी, कवच के पैसा के करा हिसाब, ऐ कल्कि अवतारी, तू कहा निभवल यारी, तोहार कैसन चौकीदारी, तीन लाख
बारह हजार, और चाही कर्मचारी, न सेफ्टी मेंटेनेंस, और ट्रैकिया के सुधारी, तोहार कैसन…. अरे केहु के बेटा बेटी मरले, केहू के बाप महतारी, और यहां करेल बाड़े साहेब, 2024 के
तैयारी, अच्छा दिन आयेल थैंक्यू, अब इस्तीफा करो जारी, कसर मसर जिन करा अब माना गुनहगारी, कवच ना रहे ट्रेन में, दुर्घटना भईल भारी, एजी कैसन जिम्मेदारी, तोहार कैसन चौकीदारी।”

नेहा ने अपने गाने के जरिए मोदी सरकार से ट्रेनों में सुरक्षा के दावे को लेकर सवाल किया है। वहीं, घटनास्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाने को सिंगर ने 2024 के चुनाव की रणनीति का हिस्सा बताया। नेहा सिंह ने गाने में कहा कि अच्छे दिन अब आ गए हैं। आपका धन्यवाद। अब ज्यादा टाल-मटोल मत करिए और अपनी गलती मानिए।

- Advertisement -

इधर, विपक्षी दल रेल मंत्री अश्विनी वैश्णव से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने अंदाज में अपनी गीत के सहारे सरकार पर अपना निशाना साधा है।

- Advertisement -

ओडिशा के बालासोर रेल दुर्घटना (Balasore Train Accident) पर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) ने अपनी गीत के माध्यम से सरकार पर तंज कसा

है। नेहा सिंह अपनी गीत ‘कवच ना रहे ट्रेन में, दुर्घटना भईल भारी’ नाम के अपनी इस गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से कई सवाल करते हुए उनसे इस्तीफा मांगा है। ओडिशा के बालासोर रेल दुर्घटना में 288 लोगों की मौत हो चुकी है। एक हजार से ज्यादा लोग जख्मी हैं।

नेहा सिंह राठौर इस गीत में गा रही हैं कि ‘कवच न रहे ट्रेन में दुर्घटना भइल भारी, तोहर कैसन चौकीदारी, एजी केकर जिम्मेदारी, कवच के पैसा के करअ हिसाब ऐ कलिकि अवतारी..तू कहां निभइलू यारी..तोहर कैसन चौकीदारी..तीन लाख 12 हजार औरी चाही

कर्मचारी, न त सेफ्टी मेंटनेंस ट्रैक के के सुधारी, केहू के बेटा-बेटी मरलें केहू के बाप महतारी, ओहिजा गइल बाड़े साहेब करे 24 के तैयारी…. अच्छा दिन आईल थैंक्यू अब इस्तीफा करो जारी, तोहर कैसन चौकीदारी…. एजी केकर जिम्मेदारी।’

 

वैसे, इससे पहले भी वह गानों से बिहार और यूपी पर तंज कर चुकी है। का बा उनका बड़ा फैमस रहा है। वहीं, ऐसा पहली बार नहीं है जब नेहा सिंह राठौर ने अपने गीत के माध्यम से भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

इससे पहले सिंगर का ‘यूपी में का बा’ गीत भी काफी लोकप्रिय हुआ था। तब योगी सरकार ने लोकगायिका को आड़े-हाथों लिया था। फिर ‘यूपी में का बा पार्ट टू’ गाने पर कानपुर देहात पुलिस ने लोगों की भावनाएं आहत करने के आरोप में उन्हें नोटिस भी जारी किया था।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा की गाड़ी की सजावट से बौखलाया अरमान, मायरा के हॉस्टल जाने का भी फैसला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का सबसे लोकप्रिय धारावाहिक इन दिनों अपने...

MG Majestor SUV: एमजी मैजेस्टर एसयूवी की बुकिंग शुरू, मिलेंगे बेमिसाल फीचर्स और पावरफुल इंजन

MG Majestor SUV: भारतीय एसयूवी बाजार में एक और दमदार खिलाड़ी दस्तक देने को...

Mohammad Nabi: अंपायर से भिड़ना पड़ा महंगा, ICC ने ठोका बड़ा जुर्माना!

Mohammad Nabi: अफ़गानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को अंपायर के फैसले का विरोध...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें