spot_img

Bhagalpur News: बेटी के सामने ही वार्ड सदस्य के पति को सीने में मारी गोली, 4 साल पुरानी रंजिश… पढ़िए ये कैसी बारूदी ‘परीक्षा’

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur News: बिहार में अपराध की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां मामूली रंजिश में भी गोलियां चल जाती हैं। भागलपुर के सुल्तानगंज से एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटी के सामने ही उसके पिता को सीने में गोली मार दी गई।

- Advertisement -

घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर पंचायत स्थित नशेपुर गांव की है। यहां वार्ड सदस्य के पति विजय यादव को गांव के ही एक बदमाश ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, विजय यादव अपनी बेटी को परीक्षा दिलवाने के लिए भागलपुर शहर गए थे। जब वह वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी घात लगाए बैठे अपराधी अनीश मंडल ने इस वारदात को अंजाम दिया।

- Advertisement -

Bhagalpur News: जानिए क्या है पूरा मामला

पीड़ित विजय यादव की पत्नी देवी देवी, जो कि वार्ड सदस्य भी हैं, ने बताया कि उनके पति का चार साल पहले अनीश मंडल से किसी मामूली बात पर विवाद हुआ था। उस समय मारपीट भी हुई थी, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई थी। हालांकि, बाद में पंचायत स्तर पर मामले को सुलझा लिया गया था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। लेकिन अनीश के मन में रंजिश की आग सुलग रही थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: जगदीशपुर महायज्ञ: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, श्रीमद्भागवत कथा से भक्ति में लीन भागलपुर

देवी देवी ने आगे बताया कि अनीश मंडल एक कुख्यात अपराधी है और पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। वह करीब 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था और गांव में खुलेआम घूम रहा था। मौका देखते ही उसने पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए उनके पति पर जानलेवा हमला कर दिया। इस गोलीबारी की घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बेटी के सामने पिता को मारी गोली, आरोपी फरार

सबसे दर्दनाक बात यह है कि अपराधी ने इस पूरी घटना को विजय यादव की बेटी के सामने ही अंजाम दिया। गोली लगते ही विजय यादव अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, आरोपी अनीश मंडल पास के बगीचे की ओर भाग निकला। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। आनन-फानन में परिजनों और स्थानीय लोगों ने विजय यादव को सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...