spot_img

दुष्कर्म की गंध लेकर दुष्कर्मी थानाध्यक्ष 20 दिनों से फरार, पुलिस की टेक्निकल सेल पड़ी है पीछे, लोकेशन की तलाश

spot_img
- Advertisement -

किशनगंज का दुष्कर्मी थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला अब भी फरार है। दुष्कर्मी इस दारोगा की गिरफ्तारी के लिए लगातार इसके लोकेशन की तलाश हो रही है। पुलिस की टेक्निकल सेल इसमें जुटी है लेकिन नीरज लगातार लोकेशन बदल रहा है।

- Advertisement -

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,किशनगंज में एक दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप है। यूपी की पीड़ित महिला अपने पति की तलाश में यूपी के अंबेडकर नगर से किशनगंज के टेढ़ागाछ पहुंची थी। यहां वर्दी की आड़ में पुलिस वाले ने मुखिया के साथ मिलकर आठ दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

- Advertisement -

उससे कपड़े धुलवाए। उसे घर में बंधक बनाए रखा। मुख्य आरोपी दरोगा नीरज कुमार निराला टेढ़ागाछ थाने में ही वारदात को अंजाम दिया।

इतना ही नहीं दरोगा ने पीड़िता से 2 लाख रुपए की रंगदारी भी वसूली। DSP रैंक के अधिकारी की जांच में महिला के आरोप सही पाए गए हैं। किशनगंज एसपी इनामुल हक ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही दोनों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। घटना से बाद से आरोपी दरोगा और मुखिया दोनों फरार हैं।

ये घटना किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाने में घटित हुई है। घटना के बाद पूरा पुलिस महकमा शर्मसार है। थानाध्यक्ष के पद पर बैठे इस शख्स की दरिंदगी से पूरा पुलिस विभाग शर्मसार है।

एसपी डॉ. इनामुल हक मेंगनू के आदेश पर टेढ़ागाछ थाना काण्ड संख्या 39/23 के तहत मामला दर्ज किया गया। दारोगा पर धारा 343, 376B, 384 , 385, 34 आदि लगाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला घटना के बाद से फरार है। एक और आरोपी मुखिया पुत्र मनोज कुमार यादव भी फरार है। एक अन्य सहयोगी ड्राइवर की गिरफ्तारी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:  Cyber Slavery : साइबर स्लेवरी में फंसे DARBHANGA समेत गोपालगंज, सीवान, मोतिहारी, बगहा, बेतिया, गया के प्रोफेशनल युवा, विदेश में 1600 बिहारी 'साइबर गुलामी' के दलदल में, जांच एजेंसियों की उड़ी नींद! पढ़िए -फेसबुक-इंस्टा पर विज्ञापन, फिर जब्त कर लेते हैं पासपोर्ट!

मगर, महिला से दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर आरोप में प्राथमिकी दर्ज होने के 20 दिनों बाद भी आरोपी दारोगा अब भी फरार चल रहे है। पुलिस को भी आरोपी दारोगा का अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

वहीं, डाकपोखर पंचायत के आरोपी मुखिया प्रतिनिधि को भी अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए एसपी डॉ. इनाम उल हक मेगनु के द्वारा गठित एसआईटी की टीम भी लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बेगूसराय का बेईमान बाबू, ₹5000 रिश्वत लेते निगरानी ने दबोचा, मापतौल कार्यालय में हड़कंप!

बताया जाता है कि आरोपी दारोगा की ओर से न्यायालय में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की गई थी। जिसकी सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की गई थी। जिसमें जमानत याचिका खारिज कर दिया गया था। इसके बाद आरोपी दारोगा की मुश्किलें और भी बढ़ गई है। इधर आरोपी दारोगा अब तक पुलिस को लगातार चकमा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Abhishek Banerjee raid: टीएमसी नेता के घर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मॉनिटर सहित कई सामान जब्त!

अब इनकी मुश्किलें भी बढ़ने वाली है। पिछले 20 दिनों से एसआईटी अलग अलग स्थानों में छापेमारी कर रही है। पुलिस की टेक्निकल सेल भी लगातार लोकेशन तलाश रही है। इस प्रकरण में पुलिस लगातार अपनी ओर से प्रयास कर रही है।

फिलहाल टीम के हाथ अबतक खाली है। आरोपी थानाध्यक्ष मामले में पुलिस अब भी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

उल्लेखनीय है कि आरोपी थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला व डाकपोखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव के विरुद्ध 20 दिन पूर्व दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया गया था। इसके बाद मामला चर्चा में आया था।

एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: जाले में Standing Committee Election सशक्त स्थायी समिति चुनाव में प्रह्लाद दास समेत तीन सदस्य निर्वाचित, जानिए पूरी खबर

Standing Committee Election: जाले नगर परिषद में एक महत्वपूर्ण चुनावी प्रक्रिया पूरी हुई है। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव

Bihar Politics: विजय सिन्हा मन्ने विजय बिहारी का बयान सियासी घाव… जले पर नमक…’हम पढ़ाई करते हैं, लेकिन एग्जाम में सवाल दूसरे सब्जेक्ट का...

बिहार पॉलिटिक्स: मुजफ्फरपुर में आयोजित 'बिहार लीची संगम' कार्यक्रम के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंन

Darbhanga News: दरभंगा के सिमरी में डूबने से मौत: JCB के गड्ढे में डूबकर दो चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत

Darbhanga drowning: बिहार के दरभंगा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां दो मासूम चचेरी बहनों की पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटन

Patna News: पटना गांधी घाट हादसा: गंगा में डूबे 5 युवक, 3 शव बरामद, बचावकर्मी भी बहा

पटना गांधी घाट हादसा: पटना के गांधी घाट पर मंगलवार को आस्था की डुबकी लगाने गए पांच युवकों के साथ जो हुआ, उसने सबको झकझोर कर रख दिया है। गहरे पानी में उतरते ही व