spot_img

बेनीपुर पंचायत उपचुनाव: 15 केंद्रों पर मतदान, 42% वोटिंग, अब रिजल्ट का इंतजार

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर (दरभंगा), देशज टाइम्स। बेनीपुर प्रखंड के रमौली पंचायत में मुखिया पद और मकरमपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में वार्ड सदस्य पद के लिए बुधवार को उपचुनाव का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी तरह मुस्तैद रही।@सतीश झा,बेनीपुर-दरभंगा,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

42% मतदाताओं ने डाला वोट

निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अश्वनी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों स्थानों पर हुए उपचुनाव में 42% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान प्रक्रिया सुबह से ही सुचारु रूप से प्रारंभ हुई और शाम तक शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

चुनाव में रही प्रशासन की कड़ी निगरानी

रमौली पंचायत के 15 मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी और सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ढील नहीं दी गई। एसडीओ मनीष कुमार झा, एसडीपीओ आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा पूरे दिन मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बैंक से निकलते ही CSP संचालक के ₹1,70,000 गायब, जानिए

मकरमपुर पंचायत में भी मतदान सफलतापूर्वक संपन्न

मकरमपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में वार्ड सदस्य पद के लिए भी मतदान शांतिपूर्ण रहा। ग्रामीणों में लोकतांत्रिक भागीदारी को लेकर उत्साह देखा गया।

11 जुलाई को होगी मतगणना

निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि मतगणना 11 जुलाई को कर्पूरी सभा भवन में की जाएगी। उसी दिन चुनाव परिणामों की घोषणा भी की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ऑनलाइन RTI का इंतजार! बिहार के ‘जानकारी 2.0’ पोर्टल पर 6 महीने बाद भी क्यों नहीं हो रहा काम?

Bihar RTI: बिहार में सूचना के अधिकार (RTI) के लिए शुरू किया गया 'जानकारी 2.0' पोर्टल 6 महीने बाद भी अधूरा है। अधिकांश सरकारी विभागों ने अब तक अपने लोक सूचना अधिकारियों को#BiharRTI,#Jankari2_0Portal,#BiharGovernment

सनसनीखेज खुलासा! भोजपुर में SDM पर लगा गंभीर आरोप, क्या मिलेगी भारत तिवारी के परिवार को इंसाफ?

Bhojpur News: पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार ने जगदीशपुर SDM संजीव कुमार को उनकी मौत का मुख्य आरोपी बताया है। परिवार ने भोजपुर में बाढ़ पुनर्वास परियोजना मे#BhojpurNews,#BharatTiwari,#SDMCorruption

बड़ी खबर! बिहार कॉन्स्टेबल परीक्षा देने वालों के लिए रेलवे का तोहफा, पटना-मधुबनी से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Bihar Constable Exam Train: बिहार कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने दो विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। पटना और मधुबनी से सीवान के लिए चल#BiharNews,#BiharConstableExam,#SiwanSpecialTrain

Bihar NEP 2020: PG छात्रों के लिए बड़ा ऐलान! 43 विषयों का नया सिलेबस लागू, 30 सितंबर तक मिलेंगी लंबित डिग्रियां

Bihar NEP 2020: बिहार के विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 लागू होगी। राज्यपाल और सीएम सम्राट चौधरी की बैठक में 43 स्नातकोत्तर विषयों के संशोधित पाठ्यक्रम#BiharNews,#NEP2020,#BiharEducation