spot_img

हो रही थी शादी, खाना खा रहे थे बाराती, तभी तड़प-तड़प कर होने लगे एक के बाद एक बेहोश, 60 लोग पड़े बीमार, अस्पताल में पड़ गई जगह कम

spot_img
- Advertisement -

औरंगाबाद जिले में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद 60 बाराती फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है। घटना रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र के मंझौली गांव की है। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

बताया गया कि खाना खाने के बाद एक-एक कर सभी बारातियों की हालत बिगड़ने लगी। सभी उल्टी और चक्कर आने की शिकायत करने लगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Aurangabad News: बिहार की राजनीति में गरमाहट: औरंगाबाद MP की गाड़ी पर हमला, पीए-चालक से मारपीट, जांच शुरू

जानकारी के अनुसार, बीती रात मदनपुर थाना क्षेत्र के केवला गांव निवासी अवधेश पासवान के पुत्र शिवनाथ कुमार की बारात रफीगंज प्रखंड के पौथु थाना के मंझौली निवासी कपिल पासवान के घर गई थी। करीब दो बजे रात में खाना खाने के बाद अचानक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।

- Advertisement -

अस्पताल में एक साथ इतने मरीजों के पहुंचने से बेड कम पड़ गए। बीमार बाराती बेहोशी की हालत में फर्श पर ही इधर-उधर गिर पड़े। डॉक्टर, नर्स सहित अस्पताल के तमाम स्वास्थ्य कर्मचारी इनके इलाज में लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, जिले के मदनपुर थाना के केवला गांव निवासी अवधेश पासवान के पुत्र शिवनाथ पासवान की शादी थी। रफीगंज प्रखंड के पौथु थाना क्षेत्र के मंझौली गांव निवासी कपिल पासवान के घर बारात गई थी। बारातियों का स्वागत-सत्कार किया गया।

इसके बाद सभी को खाना परोसा गया। खाना में चावल, दाल, सब्जी, पापड़, सलाद था। खाना खाने के बाद बारातियों की तबीयत खराब होने लगी। सभी उल्टी एवं चक्कर आने की बात कहने लगे। आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में भर्ती कराया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nalanda Murder: दो बेटों ने मां का ही गला काट डाला, वजह जानकर हिल जाएंगे आप!

Nalanda Murder: बिहार के नालंदा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...

Bihar Weather: जारी है आंधी-बारिश का कहर, Darbhanga समेत इन जिलों का जानिए क्या है हाल!

Bihar Weather: बिहार में मई का महीना भी राहत की बजाय आफत लेकर आया...

Begusarai में नकली सिगरेट की फैक्ट्री पकड़ी गई, 4 लाख का सामान जब्त; एक गिरफ्तार

Begusarai : बिहार के बेगूसराय में पुलिस ने एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया...