spot_img

NCP chief Sharad Pawar को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक निकला पेशे से आईटी इंजीनियर

spot_img
- Advertisement -

महाराष्ट्र के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

मुंबई अपराध शाखा दल ने आरोपी आईटी इंजीनियर को पुणे से पकड़ा है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

- Advertisement -

सूत्रों ने आज यहां बताया कि आरोपी की पहचान 34 वर्षीय सागर बर्वे के रूप में हुई है। आरोपी बर्वे को स्थानीय अदालत में पेश किया गया।

- Advertisement -

अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया। उन्होंने बताया कि मुंबई अपराध शाखा ने लोकमान्य तिलक मार्ग थाने में यह मामला दर्ज किया और अपराधी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। अब पुलिस आरोपी से श्री पवार को धमकी भरा संदेश भेजने के बारे में पूछताछ कर रही है।

दरअसल, शरद पवार को धमकी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताटों ने राज्यभर में प्रदर्शन किया था। इसी दौरान श्री पवार की बेटी सुप्रिया सुले के नेतृत्व में राकांपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात की थी।

आरोपी बर्वे सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काम करता है और पुलिस को संदेह है कि उसने दो खाते बनाए हैं, जिनसे उसने शरद पवार के खिलाफ पोस्ट की थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Teachers का डबल इंजन कमाई मॉडल अब होगा फेल, इन जिले के DEO ने किया साफ – अगर पकड़े गए तो सीधा होंगे...

खगड़िया में सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फरमान जारी हुआ है। अब निजी ट्यूशन या कोचिंग पढ़ाने वाले 'गुरुजी' पर सख्त कार्रवाई होगी, जिसमें निलंबन और विभागीय कार्रवा#KhagariaNews,#BiharEducation,#TeacherAction

Gaya Airport News: खुशखबरी! गया जी एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार, अब एयर इंडिया की 2 नई उड़ने, जानें

गया जी एयरपोर्ट पर बोधगया पर्यटन सीजन से पहले हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार हुआ है। एयर इंडिया ने दिल्ली-गया मार्ग पर दो दैनिक उड़ानें शुरू की हैं, जबकि इंडिगो भी#GayaAirport,#BodhgayaTourism,#AirIndiaFlights

Bihar Teachers News: बिहार में हजारों शिक्षकों का इंतजार खत्म! सरकार ने जारी किए 999 करोड़, जानें कब मिलेगा पैसा?

बिहार सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में कार्यरत हजारों शिक्षकों, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 999.84 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जिससे#BiharTeachersNews,#BiharUniversitySalary,#EducationBihar

Patna Rapid Rail News: CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पटना से इन 4 शहरों की यात्रा बस 40 मिनट में, जानिए

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के लिए बड़ी घोषणा की है। पटना से गया, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय और राजगीर जैसे शहरों के बीच रैपिड रेल चलाने की तैयारी है, जिससे यात#PatnaNews,#RapidRailBihar,#SamratChaudhary