

पटना से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां पेशी के लिए जा रहे तीन कैदी फरार हो गए हैं। पुलिसकर्मियों की आंखों में झंडू बाम फेंककर तीनों के फरार होने से पूरा प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा है।
जानकारी के अनुसार, पटना में बीच सड़क से तीन कैदी फरार हो गए हैं। सिविल कोर्ट में पेशी के लिए ले पुलिस टीम उन्हें ले जा रही थी। इसी दौरान पुलिस हिरासत से तीन कैदियों के एक साथ फरार होने की खबर से भूचाल आ गया।
घटना गुरुवार को बीएन कॉलेज के पास हुई है। बताया जाता है कि उस दौरान जाम लगा था। जाम में फंसे कैदी वैन से तीनों कैदी फरार हो गए।
फरार होने के लिए कैदियों ने सिपाही उमेश बिंद को आंख में झंडू बाम लगा दिया। और, धक्का देकर फरार हो गए। धक्का देने से सिपाही उमेश बिंद वाहन से गिर गये और उनका एक हाथ भी टूट गया है।
टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है. सुबह करीब 11.30 बजे फुलवारीशरीफ जेल से कैदियों को वाहन में भरकर लाया जा रहा था। अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11.30 बजे फुलवारीशरीफ जेल से 45 कैदियों को लाया जा रहा था। इसी दौरान की ये घटना है।
तीनों बंदियों की पहचान हो गई है। भागे हुए कैदियों का नाम सोनू कुमार, नीरज कुमार और सोनू है। फरार कैदियों में दो अधिनियम के तहत फुलवारीशरीफ जेल में बंद थे।
कैदी के भागने से पटना पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। पुलिस तीनों को तलाशने में जुटी है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है।




 
