spot_img

वियतनाम के रक्षा मंत्री को अवैध गाइड ने ताजमहल घुमाया, प्रोटोकॉल में बड़ी चूक, 35 मिनट के अंदर ताजमहल देखकर चले गए

spot_img
- Advertisement -

वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग दो दिन की भारत यात्रा पर कल दिल्‍ली पहुंचे। उनका भारत प्रवास के दौरान आगरा जाने का कार्यक्रम पहले से तय था।

- Advertisement -

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत और वियतनाम के बीच रक्षा सहयोग को और बढ़ावा देने के लिए वियतनाम के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने वाले हैं। वार्ता के दौरान दोनों पक्ष आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

- Advertisement -

भारत और वियतनाम एक व्यापक रणनीतिक साझेदार हैं जो द्विपक्षीय रक्षा संबंधों का एक मजबूत स्तंभ हैं। मगर, इस बीच जो जानकारी आ रही है वह चौंकाती है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वियतनाम के रक्षा मंत्री जेन फान वांग जियांग को रविवार को अवैध गाइड ने ताजमहल में घुमाया। प्रोटोकॉल में बड़ी चूक सामने आई है।

पुलिस, प्रशासन और एएसआई अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वीआईपी को शू कवर-भी पुराने दिए गए। इसके अलावा प्रवेश के समय भी सुरक्षा कारणों से काफी देर उन्हें गेट के बाहर खड़ा रहना पड़ा।

जानकारी के अनुसार,वियतनाम के रक्षा मंत्री जेन फान वांग जियांग को रविवार को अवैध गाइड ने ताजमहल में घुमाया।

यह भी पढ़ें:  Munger Marine Drive: मुंगेर को मिलेगी नई पहचान, 5327 करोड़ के गंगा पथ की हवाई सर्वे में खुला भव्य मरीन ड्राइव
पुलिस, प्रशासन और एएसआई अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वीआईपी को शू कवर-भी पुराने दिए गए। इसके अलावा प्रवेश के समय भी सुरक्षा कारणों से काफी देर उन्हें गेट के बाहर खड़ा रहना पड़ा।

रिपोर्ट के अनुसार वीआईपी को शू कवर-भी पुराने दिए गए। इसके अलावा प्रवेश के समय भी सुरक्षा कारणों से काफी देर उन्हें गेट के बाहर खड़ा रहना पड़ा।

यह भी पढ़ें:  Bihar- Mithilanchal News:कांटों के "दर्द" से मुक्ति, अब बिना कांटे का मखाना, बिहार में क्रांति! लागत घटेगी, किसानों की आय बढ़ेगी, पढ़िए GOOD NEWS

स्टे गाइड की ओर से राष्ट्रीय अतिथि को गाइड किया गया है। मामले की जानकारी होने के बाद पुरातत्व विभाग और सीआईएसएफ जांच करने की बात कह रहे हैं।

वियतनाम के रक्षा मंत्री अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार सुबह 11 बजे ताजमहल भ्रमण के लिए आगरा आए। शिल्पग्राम से गोल्फ कार्ट से पूर्वी गेट पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ शाकिर कुरैशी नाम का गाइड था, जिसे विदेशी पर्यटकों को घुमाने की अनुमति नहीं है। शाकिर रक्षा मंत्री को लेकर ताजमहल पहुंचा। मुख्य गुंबद तक वीआईपी को लेकर गया।

ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि गाइड की जांच कराई जा रही है। एएसआई ने गाइड नहीं दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar CM: बिहार सीएम को लेकर बड़ा खुलासा! विजय चौधरी बोले- BJP ही करेगी अगला मुख्यमंत्री तय

एडीएम प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम का कहना है कि गाइड मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर व मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने ट्रैवल एजेंट के माध्यम से उपलब्ध कराया है। हमने सिर्फ मजिस्ट्रेट उपलब्ध कराया।

एसडीएम ताज अभय सिंह का कहना है कि गाइड फर्जी है या असली इसका सत्यापन कराया जा रहा है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान रक्षा मंत्री के साथ गाइड के फोटो व वीडियो वायरल हुए। वीआईपी के प्रोटोकॉल में लापरवाही सामने आने के बाद अफसर लीपापोती करते नजर आए। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि गाइड की जांच कराई जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहटा में खुलेगा बिहार का पहला Data Center हब, मिलेंगे सैकड़ों रोजगार के अवसर

Data Center: बिहार के बिहटा में अब सिर्फ ईंट-पत्थर ही नहीं, बल्कि डिजिटल भविष्य...

Bihar School Instruments Scam: वाद्य-यंत्र घपला, 76 हजार स्कूल, हारमोनियम, शंख, तबला, ढोलक, डमरू…सब कुछ… मगर सिखलाने वाला एक भी गुरु नहीं…तेजस्वी बोले- 158...

बिहार वाद्य-यंत्र घोटाला: बिहार में शिक्षा विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में...