spot_img

Bihar School Instruments Scam: वाद्य-यंत्र घपला, 76 हजार स्कूल, हारमोनियम, शंख, तबला, ढोलक, डमरू…सब कुछ… मगर सिखलाने वाला एक भी गुरु नहीं…तेजस्वी बोले- 158 करोड़ का म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट भ्रष्टाचार का म्यूजियम!

spot_img
- Advertisement -

बिहार वाद्य-यंत्र घोटाला: बिहार में शिक्षा विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें 76,000 से अधिक स्कूलों में एक भी संगीत शिक्षक न होने के बावजूद 158 करोड़ से ज्यादा के वाद्य-यंत्रों की खरीद शामिल है। तेजस्वी ने इसे सीधा भ्रष्टाचार बताया है।

- Advertisement -

राष्ट्रीय जनता दल के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से बिहार की NDA सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है कि राज्य में अंधकार, अराजकता और भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार हो चुकी है। तेजस्वी ने खासकर शिक्षा विभाग में हुए एक कथित बिहार वाद्य-यंत्र घोटाला पर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा कि बिहारवासियों को यह जानकर आश्चर्य होगा कि 76,000 से अधिक प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में एक भी संगीत शिक्षक मौजूद नहीं है, फिर भी भ्रष्ट जदयू-बीजेपी सरकार ने संगीत के वाद्य-यंत्रों की खरीद पर 158.44 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

शिक्षक नहीं, पर 158 करोड़ के वाद्य-यंत्रों का अंबार: क्या है बिहार वाद्य-यंत्र घोटाला?

तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि इस भ्रष्टाचारी सरकार ने सितार, सरोद, सारंगी, वायलिन, बांसुरी, शहनाई, हारमोनियम, शंख, तबला, ढोलक, डमरू, घंटा जैसे वाद्य-यंत्रों की खरीद पर 158.44 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। हैरानी की बात यह है कि न तो विद्यालयों के शिक्षकों ने इन उपकरणों की मांग की थी और न ही उन्हें इनके उपयोग का कोई प्रशिक्षण दिया गया है। RJD नेता के अनुसार, जब विद्यालयों में संगीत शिक्षक ही नहीं हैं, तो ये वाद्य-यंत्र बजाने के लिए नहीं, बल्कि ‘भ्रष्टाचार रूपी म्यूजियम’ में सजाने के लिए खरीदे गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Saran Corruption News: रिशु श्री ने कैसे कमाए 265 करोड़? ED जांच में चौंकाने वाले खुलासे, IAS पोस्टिंग तक में था दखल

शिक्षक अभ्यर्थियों का इंतजार और संगीत शिक्षक विवाद

तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में लाखों शिक्षक अभ्यर्थी लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन सरकार के पास संगीत शिक्षकों की रिक्तियों का स्पष्ट आंकड़ा तक नहीं है। उन्होंने इस संगीत शिक्षक विवाद को और गहरा करते हुए कहा कि एक तरफ योग्य शिक्षक नौकरी के लिए तरस रहे हैं, दूसरी तरफ ऐसे उपकरण खरीदे जा रहे हैं जिनका उपयोग करने वाला कोई नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा है कि जब स्कूलों में संगीत शिक्षक ही उपलब्ध नहीं हैं, तो इन वाद्य-यंत्रों का उपयोग किस प्रकार किया जाएगा और इससे छात्रों को क्या लाभ मिलेगा? इस संगीत शिक्षक विवाद पर सरकार को जल्द स्पष्टीकरण देना चाहिए। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें https://deshajtimes.com/news/national/ आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी सरकार, शिक्षक भर्ती का अता-पता नहीं

तेजस्वी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ‘बिना मांगे मोती मिले, मांगे मिले न भीख’ को एनडीए सरकार इतनी सहजता से चरित्रार्थ कर रही है, जबकि शिक्षक अभ्यर्थी बेसब्री से वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं। तेजस्वी यादव का हमला यहीं नहीं रुका, उन्होंने बताया कि बिहार के विद्यालयों में संगीत शिक्षक की कितनी रिक्तियां हैं, इसका आंकड़ा तक भाजपा-जदयू की सरकार के पास वर्तमान में नहीं है। ऐसे में बिना शिक्षक के स्कूलों में वाद्य-यंत्रों का क्या उपयोग है? क्या इन्हें केवल धूल फांकने और खराब होने के लिए खरीदा गया है?

ईमानदारी और सुशासन का चोला पहने मुख्यमंत्री और दो-दो उपमुख्यमंत्री जवाब दें कि बिना शिक्षक बहाली किए, बिना एक भी संगीत शिक्षक के, ये सैकड़ों करोड़ के वाद्य-यंत्रों को क्या भ्रष्टाचार का बाजा बजाने के लिए खरीदा गया है? इन खरीद में इतनी हड़बड़ी व अपारदर्शिता से स्वाभाविक रूप से सवाल उठते हैं कि क्या एनडीए के मंत्रियों और अधिकारियों ने अपने-अपने हिस्से के कमीशन को सेट करने के लिए इन वाद्य-यंत्रों की खरीद की है? आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। वैसे भी भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी सरकार और विभाग के लिए ये कोई बड़ी बात नहीं है! तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहारवासियों के साथ विश्वासघात कर, तंत्र और यंत्र से बनी सरकार का तंत्र अब ऐसे यंत्र से ही अपना मेहनतनामा वसूलेगा। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur Traffic News: मुजफ्फरपुर से Darbhanga Road तक महाजाम का कहर, 2 घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस; मूकदर्शक बनी पुलिस

मुजफ्फरपुर में शनिवार रात महाजाम से हड़कंप मच गया। सदातपुर मोड़ से कांटी रोड पर 2 घंटे तक एंबुलेंस सहित गाड़ियां फंसी रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

Darbhanga Sadak Hadsa News: दरभंगा में काल बनकर दौड़ा वाहन, सुपौल-बेनीपुर मुख्य पथ पर दो बाइक सवार युवकों की कुचलकर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों...

Darbhanga Sadak Hadsa News: दरभंगा में सुपौल-बेनीपुर मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जा

Araria Urdu News: उर्दू के प्रोत्साहन और विकास का मंच, वाद-विवाद प्रतियोगिता से खुले ज्ञान के नए द्वार

अररिया में उर्दू भाषा विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत एक दिवसीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन। डीएम विनोद दूहन ने इसे ज्ञान और लोकतंत्र के लिए आवश्यक बताया।

Bihar Politics: पटना में राबड़ी देवी को 15 दिन में खाली करना होगा सरकारी बंगला |Samart सख़्त, पढ़िए -दो दशकों का कब्ज़ा और बंगला...

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला 15 दिनों के भीतर खाली करने का सख्त निर्देश मिला है। प्रशासन ने नए बंगले में