spot_img

दरभंगा पब्लिक स्कूल में Dr.Amrita Mishra और Dr.Arvind Jha ने दिए छात्रों को स्वस्थ रहने के टिप्स, स्वास्थ्य प्रशिक्षण में बताया कैसे बीमारी को दूर भगाना है

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। आईएपी की ओर से दरभंगा पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। एक जुलाई शनिवार को भारतीय बालरोग अकादमी (आईएपी) की ओर से दिल्ली मोड़ स्थित दरभंगा पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा के छात्रों को स्वास्थ्य प्रशिक्षण दिया गया।

- Advertisement -

“संकल्प: संपूर्ण स्वास्थ्य” (एसएसएस) कार्यक्रम के तहत कराए गए इस कार्यशाला में 60 छात्र-छात्राओं एवं चार शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,आईएपी की तरफ से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृता मिश्रा एवं डॉ. अरविंद झा ने छात्रों को स्वस्थ जीवन शैली के विविध पहलुओं से अवगत कराया। इस सत्र में उन्होंने विशेष रूप से संतुलित आहार, जंक फूड से परहेज, दैनिक व्यायाम एवं अच्छी नींद के महत्व पर प्रकाश डाला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

इसके अलावा बच्चों को स्क्रीन समय पर नियंत्रण एवं अंकुश लगाने की सलाह दी। डॉ. अमृता मिश्रा ने बताया कि मोबाइल, टीवी, कंप्यूटर या वीडियो गेम के प्रति बच्चों के बढ़ते आकर्षण के प्रति हम सबको सचेत रहने की आवश्यकता है। आम दिनचर्या में 2 घंटे से अधिक का कुल स्क्रीन समय उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

डॉ. अरविंद झा ने व्यायाम को दिनचर्या में शामिल किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आउटडोर खेल एवं व्यायाम को हर दिन जीवन में कम से कम 1 घंटे का समय मिलना ही चाहिए।

जानकारी के अनुसार, भारतीय बालरोग अकादमी (आई ए पी) 2023 में अपने स्थापना का हीरक जयंती मना रहा है। आईएपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उपेंद्र किंजवडेकर ने वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि इस अवसर पर 40,000 से अधिक चिकित्सक सदस्यों वाले इस संगठन ने “संकल्प : संपूर्ण स्वास्थ्य” नामक कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसमें देश भर के हजारों विद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रम और कार्यशाला आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

दरभंगा पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. मदन कुमार मिश्रा ने आईएपी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस विद्यालय में आईएपी की ओर से अपने प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से भविष्य में अन्य कक्षाओं के लिए भी इस उपयोगी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में जमीन खरीदना हुआ बहुत महंगा! रजिस्ट्री शुल्क दोगुना, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन खरीदना अब महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने नए सर्किल रेट लागू किए हैं, जिससे शहरी इलाकों में रजिस्ट्री शुल्क दोगुना और ग्रामीण क्षेत्रों में 60% ब#BiharLandRegistry,#CircleRateBihar,#BiharNews

बिहार के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जुलाई में आएगा BPSC शिक्षक भर्ती का अधियाचन, 5 साल में 1 लाख शिक्षकों की होगी...

Bihar Teacher Recruitment: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी घोषणा की है। ट्रांसफर प्रक्रिया खत्म होते ही जुलाई के मध्य तक BPSC को रिक्तियों का अधियाचन भे#BiharTeacherRecruitment,#BPSC,#MithileshTiwari

भोजपुर एनकाउंटर में बड़ा मोड़! अब पिता-भाई नहीं होंगे आरोपी, पुलिस के इस फैसले से परिवार को मिली राहत, जानिए क्यों हटा FIR से...

Bhojpur Encounter News: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट। 17 जून को हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद दर्ज प्राथमिकी से मृतक भारत तिवारी के पिता और भा#BhojpurEncounter,#BiharPoliceFiring,#BharatTiwariCase

दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

Darbhanga Shyama Mandir Recruitment: दरभंगा के श्यामा मंदिर में नौकरी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून से बढ़ाकर 6 जुलाई कर दी गई है। प्रबंधक, पुजारी समेत कई पदों पर भर्ती का मौका।#DarbhangaNews,#ShyamaMandir,#BiharJobs