back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

उत्तर प्रदेश के औरेया में, प्रिया, नव्या, कन्हैया और मोहन, पत्नी भारती की जिंदगी को संवार नहीं सका, आर्थिक बोझ के तले दबा, झूल गया फांसी के फंदे पर, पत्नी सोई थी बच्चों के साथ बाहर, मिली कमरे में फांसी की तख्ती पर लटकती पति की आर्थिक तंगी वाली लाश

spot_img
- Advertisement - Advertisement

संदीप सिंह राठौर,औरैया, देशज टाइम्स ब्यूरो। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अछल्दा क्षेत्र में एक युवक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक मजदूरी कर चार बच्चों व पत्नी का भरण पोषण करता था और टूटे फ़ूटे घर में छप्पर डालकर रह रहा था। कई बार प्रधान के चक्कर काटे आवेदन किया लेकिन कॉलोनी नही मिली।

- Advertisement -

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना अछल्दा क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी नीरज कुमार (38 वर्ष) पुत्र मन्नीलाल सिंह कठेरिया मजदूरी करके जीवन यापन करता है। सरकारी कॉलोनी के लिए वह बहुत परेशान रहा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, आर्थिक हालत ऐसी नहीं थी कि परिवार के लिए छत भी डाल लें। ऐसे में उसने चार बार आवेदन किया लेकिन उसकी कॉलोनी पास नही हुई। इधर बरसात में रहना नरक हो गया था।

- Advertisement -

बुधवार की बीती रात नीरज ने रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी एवं बच्चे परिवार सहित कमरे के बाहर पड़े छप्पर के नीचे सो रहे थे। सुबह पत्नी भारती देवी शौच क्रिया के लिये उठी तो देखा कि पति चारपाई पर नहीं है। इसके बाद उसने कमरे का गेट देखा तो दरवाजा अन्दर से बंद था। जिसके बाद उसने झांक कर देखा तो नीरज कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर झूलता रहा था। यह दृश्य देख उसके होश उड़ गये।

मृतक के परिजनों ने थाना में सूचना दी। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक पहलवान सिंह ने कमरे के अंदर पंखे से लटके हुये शव को नीचे उतरवा कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

मृतक की पत्नी भारती देवी एवं चार छोटे-छोटे बच्चे प्रिया, नव्या, कन्हैया व मोहन का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मृतक आर्थिक तंगी से जूझ रहा था l

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मिहिर का फिर जागा तुलसी के लिए प्यार, क्या नयना बनेगी कबाब में हड्डी?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi News: टेलीविजन के सबसे आइकॉनिक शोज में से...

Swapan Shastra: स्वप्न में भोजन करना – सुख-समृद्धि का द्वार या नया संकेत?

Swapan Shastra: भारतीय ज्योतिष और आध्यात्मिक परंपराओं में स्वप्नों को केवल निद्रावस्था की उपज...

एक्स प्रीमियम पर 50% की बंपर छूट: क्या है यह खास मौका?

X Premium: सोशल मीडिया की दुनिया में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का चलन तेजी से बढ़...

Bihar Electricity Bill: बिहार बिजली बिल की GOOD NEWS… उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत? सरकार के फैसले पर टिकी निगाहें

Bihar Electricity Bill: सूबे की सियासत में जब बिजली के तारों पर उम्मीद की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें