मई,19,2024
spot_img

आवास में घुसकर CO Shivendra Kumar को चाकू से पूरे शरीर को गोद डाला

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय के बखरी सीओ शिवेद्र कुमार पर जानलेवा हमला किया गया है। बखरी थाना क्षेत्र के शकरपुरा के रहने वाले प्रताप सिंह का पुत्र मोहन कुमार ने सीओ के आवास में घुस कर चाकू से जानलेवा हमला किया है। इस हमले में सीओ गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। गंभीर रूप से जख्मी सीओ का इलाज बखरी पीएसी मे चल रहा है। सीओ के शरीर पर कई जगह चाकू से हमला किया गया है।

खरी प्रखंड के अंचलाधिकारी शिवेंद्र कुमार देर शाम अपने आवास में थे। तभी आरोपी मोहन कुमार ने सीओ पर सात से आठ बार चाकू से वार किया। सीओ के चेहरा गर्दन कमर के ऊपर कई जगह जख्म के निशान हैं, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने आरोपी मोहन कुमार को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पंहुची। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ को मोहन कुमार ने चाकू किस वजह से मारी है इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | CSP में अहले घुसे अपराधी, पिस्टल दिखाया, झोला में पांच लाख कैश भरा, निकले, दो अंतरजिला अपराधियो को रंगेहाथ ग्रामीणों ने दबोचा, दो फरार

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी युवक ने सीओ के घर में घुसकर चाकू से हमला किया है। सीओ को इलाज के लिए तत्काल बखरी पीससी मे भर्ती कराया गया है।

सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को धर दबोचा है। साथ ही उसके पास से चाकू भी बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | डरहार नहर किनारे बांध पर गरीब रहते हैं, डूब गई बच्ची, मौत पर बवाल, शव के साथ सड़क जाम

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें