

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र मे विधि व्यवस्था एवं कांडों के निष्पादन मे तेजी लाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार की ओर से पदस्थापना किये गए पुलिस पदाधिकारी एवं पीटीसी पुलिस कर्मियों ने शुक्रवार से कामकाज संभाल लिया है।
- Advertisement -
वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार की ओर से पदस्थापित किये गए पुलिस पदाधिकारियों में तेजतर्रार महिला एसआई आरती कुमारी को अपर थानाध्यक्ष बिरौल, तेजतर्रार एएसआई भरत राय व एएसआई सुदीष पाल के अलावे पीटीसी नीतीश कुमार दूबे, जयनारायण यादव तथा सुधीर कुमार सिंह शामिल हैं।
- Advertisement -
सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पीटीसी पुलिस कर्मियों ने कामकाज संभाल लिया है। यहां के तेजतर्रार अपर थानाध्यक्ष एसआई राहुल कुमार का तबादला सदर अपर थानाध्यक्ष के रूप में हो गया है।
पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि यहां से विभिन्न थाना में स्थानांतरित किये गए सभी पुलिस पदाधिकारियों को विरमित कर दिया गया है। थाना के पश्चिमी क्षेत्र में अवस्थित जग्रनाथपुर पुलिस पिकेट मे पदस्थापित एसआई मनीष कुमार का तबादला जिला के नगर थाना में हो जाने के कारण एएसआई सुदीष पाल को उक्त पिकेट क्षेत्र का प्रभार दिया गया है।
- Advertisement -





