spot_img

Uttar Pradesh के बिधूना में युवक की हत्या, भाई ने दर्ज कराई FIR, बोले सीओ, शरीर में चोट के गहरे निशान नहीं

spot_img
- Advertisement -

संदीप सिंह राठौड़ बिधूना, उत्तर प्रदेश, देशज टाइम्स ब्यूरो। कोतवाली बिधूना क्षेत्र के गांव बिमटामऊ में रविवार को चार लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी थी। युवक की सोमवार की रात में मौत हो गयी।

- Advertisement -

मृतक के भाई ने दो नामजद सहित चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने बताया कि देखने में शरीर पर चोट के गहरे निशान नहीं हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव बिमटामऊ निवासी अजय कुमार पुत्र शम्भू दयाल ने मंगलवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार को उसका भाई सीपू (30 वर्ष) गांव के बाहर बगिया में बैठा था। तभी उसके साथ गांव के ही पंकज पुत्र नरेन्द्र सिंह व विशाल पुत्र रामपाल एवं दो अन्य ने लाठी व डंडे से मारपीट कर दी थी। जिससे उसके गंभीर चोटें आयीं थीं।

- Advertisement -

उसका इलाज चल रहा था। बताया कि उसका भाई सोमवार की रात में छत पर लेटा था। जहां पर उसकी मौत हो गयी। मंगलवार की सुबह नहीं उठा तो परिजनों ने उसे आवाज दी, देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चार बच्चों व पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।

अजय ने बताया कि आज जब वह पुलिस को इस बात की जानकारी देने के लिए घर से निकला तो विपक्षी ने उसे बीच रास्ते रोककर रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि जैसे तेरे भाई को मारा वैसे ही तुझे मार दूंगा। बातचीत में अजय ने यह भी स्वीकार किया कि उसका भाई सीपू शराब पीता था।

घटना की जानकारी होते ही सीओ अशोक कुमार सिंह व कोतवाल ललित कुमार पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व की मारपीट का मामला है। मृतक के शरीर पर चोट के गहरे निशान नहीं दिख रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: अंधेरी रातों में, सुनसान राहों पर, ज़ुल्म मिटाने निकलता – ‘ बादल बाघ ‘ | Deshaj Times Special Ep. 09 | कब...

साल 1784। क्लीवलैंड ने नीति बनाई—"पेंशन दो, जमीन दो, और आदिवासियों को पालतू बना...

Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत...

Kusheshwarsthan Bypass: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण को लेकर...

Jamui News: आंधी-बारिश की Jamui Lightning Strike: जमुई में मचाई तबाही, वज्रपात से 4 की मौत, 4 गंभीर रेड अलर्ट !

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और इसका...