back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल में लोक से दूर, स्वास्थ्य बेफ्रिक, निश्चिंत पड़ा है अभियंत्रण विभाग, दर्जनों जगहों में पाइप ड्रैमेज, सुपौल बाजार बना पड़ा है नरक

spot_img
- Advertisement - Advertisement
देशज टाइम्स फोटो। पीएचईडी विभाग की लापरवाही से सुपौल बाजार की सड़क पर जल जमाव।

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ग्रामीण पाइप जलापूर्ति केंद्र की लापरवाही से सुपौल बाजार का मुख्य सड़क पर जल जमाव हो गया है। खबर के साथ छपा फोटो बारिश के पानी का नहीं बल्कि नलजल योजना का नतीजा है।

लोगों की इस शिकायत को विभाग के अभियंता एवं कर्मी अनदेखी करते आ रहे हैं। इनके इस रवैये से ऐसा लगता है कि विभाग को आम लोगों के साथ हो रही समस्या से कोई लेना देना नहीं है। इतना ही नहीं बाजार में निर्माण हो रहे नाला का कार्य भी बाधित हो रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Medical College में डॉक्टरों की लगेगी 'स्पेशल क्लास', अब मौत का असली कारण छिपाना होगा नामुमकिन!

स्थानीय लोगों में पंकज सहनी, हरी पौद्दार, अरुण कुमार, विनोद गोयल,मो.शद्दाम सहित दर्जनों लोगों को कहना है कि नल जल योजना के तहत सुपौल बाजार में बिछाया गया प्लास्टिक पाईप घटिया है।

- Advertisement -

इसके कारण पाइप जगह-जगह फट जाने से सप्लाई के दौरान दर्जनों जगहों से पानी का रिसाव हो रहा है। इससे बाजार की सड़क पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों को पैदल चलना दूर्लभ हो चुका है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बागमती घाट पर 'स्वच्छ जल, स्वच्छ मन' की गूंज, संत निरंकारी मिशन के महाअभियान ने बदल दी तस्वीर! पढ़िए...एक जनआंदोलन का स्वरूप

लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत करने पर भी विभाग के कर्मी इसे सुनना तो दूर स्थल पर निरीक्षण करना भी उचित नहीं समझते हैं।

बताया जा रहा है कि नाला निर्माण कार्य संपन्न होने के बाद बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग की ओर पूल घाट से मास्टर चौक, शिवाजीनगर से होते हुए पुराना थाना चौक तक शेष बचे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग समय रहते क्षतिग्रस्त पाइप मरम्मत नहीं करेगी तो आने वाले समय में सुपौल बाजार में जन जीवन अस्त व्यस्त हो जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal: चंद्रमा का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और धन लाभ के संकेत

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की चाल और ग्रहों की स्थिति का हमारे जीवन पर...

8th Pay Commission: डीएसपी की सैलरी में होगा बंपर उछाल, जानें पूरी डिटेल

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! देशभर में लाखों सरकारी कर्मचारियों...

Aaj Ka Rashifal: 23 फरवरी 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों से प्रवाहित होती ऊर्जा और ग्रहों के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें