back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

उत्तर प्रदेश के औरैया में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, रोटावेटर के बीच फंसने से चालक की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

औरैया, देशज टाइम्स। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के दिबियापुर थाना के गांव असेनी में सोमवार की शाम खेत की जुताई करते समय अचानक ट्रैक्टर पलट गया। जिससे चालक ट्रैक्टर और रोटावेटर के बीच में फंस गया।

- Advertisement -

ग्रामीणों ने दौड़कर किसी तरह उसे बाहर निकला और एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रोते बिलखते परिजन आ गए। परिजनों ने शव को ट्रैक्टर मालिक के घर पर रखकर हंगामा काटा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मृतक अपने पिता की इकलौती संतान थी।

- Advertisement -

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार की शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोरन पूर्वा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह राजपूत का इकलौता बेटा हुकुम सिंह (27 वर्ष) बीते कुछ वर्षों से असेनी गांव निवासी एक व्यक्ति के ट्रैक्टर पर ड्राइवरी करता था।

- Advertisement -

सोमवार की देर शाम वह असेनी गांव में एक खेत की जुताई कर रहा था। इसी दौरान किसी तरह ट्रैक्टर खड़ा होकर पलट गया। जिससे हुकुम सिंह ट्रैक्टर और रोटावेटर के बीच में फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

आस पास के लोगों ने ट्रैक्टर को पलटते देखा तो दौड़कर आये और उसे बाहर निकाल कर एक निजी चिकित्सक के पास ले गये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। हुकुम सिंह अपने पिता की इकलौता संतान था जिसकी तीन साल पहले शादी हुई थी और एक बेटा हैं।

पत्नी समेत सभी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अक्रोषित परिजन शव लेकर ट्रैक्टर चालक के यहां पहुंच गए और शव रखकर हंगामा काटने लगे। सूचना मिलने पर दिबियापुर थाना पुलिस भी पहुंच गई। परिजन ट्रैक्टर मालिक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Apple iOS 26.3 Update: iPhone यूजर्स के लिए आया बड़ा बदलाव, iOS Update के साथ अब Android पर डेटा भेजना हुआ आसान

iOS Update: लंबे इंतजार और कई अफवाहों के बाद आखिरकार Apple ने अपने यूजर्स...

Anupama News: ‘अनुपमा’ में टूटेगा कपिल का सब्र, कीर्ति का होगा भंडाफोड़, परिवार के सामने खुलेगा हर राज!

Anupama News: टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'अनुपमा' में इन दिनों खूब ड्रामा देखने...

महाशिवरात्रि 2026: दुर्लभ सर्वार्थ सिद्धि योग में शिव आराधना का अलौकिक महत्व

महाशिवरात्रि 2026: सनातन धर्म में भगवान शिव की आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि अत्यंत महत्वपूर्ण...

नई Hyundai Creta 2027: फीचर्स और टेक्नोलॉजी में बेजोड़ अपडेट्स

Hyundai Creta: भारत में एसयूवी सेगमेंट की बादशाहत कायम रखने वाली Hyundai Creta के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें