

बिहार में लहरिया कट चलाने वाले बाइक सवार अब हो जाएं सावधान। आपका रद होने वाला है लाइसेंस। अब आप जैसे वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं।
- Advertisement -
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि लहरिया कट वाहन चालकों पर कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को वाहन चालकों की सूची तैयार करने के लिए कहा गया है।
- Advertisement -
ऐसे में, लहरिया कट बाइक चलाने वालों पर और सख्ती बढ़ेगी। ऐसे वाहन चालकों से न सिर्फ जुर्माना वसूला जायेगा, बल्कि मोटरवाहन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत उनका ड्राइविंग लाईसेंस निलंबित या रद किया जा सकता है।
- Advertisement -
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि लगातार अभियान चलाकर लहरिया कट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी जिलों के डीएम, एसएसपी, एसपी को निर्देश दिया गया है।
- Advertisement -


