spot_img

क्या Jaya Bachchan का पैपराजी से झगड़ा बिगाड़ रहा है Agastya Nanda का फिल्मी करियर? एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब!

spot_img
- Advertisement -

Agastya Nanda News: बॉलीवुड गलियारों में अक्सर कुछ ऐसी खबरें उड़ती हैं जो सबको चौंका देती हैं और इस बार मामला जुड़ा है बच्चन परिवार से, जहां दिग्गज अदाकारा जया बच्चन के बेबाक अंदाज़ का असर उनके नाती के फिल्मी करियर पर पड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

- Advertisement -

क्या Jaya Bachchan का पैपराजी से झगड़ा बिगाड़ रहा है Agastya Nanda का फिल्मी करियर? एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब!

Agastya Nanda की ‘इक्कीस’ और ‘द आर्चीज’ ने क्यों किया निराश?

बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस जया बच्चन अपनी बेबाकी और पैपराजी के साथ उनके अक्सर सुर्खियों में रहने वाले रिश्तों के लिए जानी जाती हैं। फोटोग्राफर्स के साथ उनकी नोक-झोंक कोई नई बात नहीं है, लेकिन अब इन मुलाकातों को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज़ हो गई है कि जया बच्चन की पब्लिक इवेंट्स में फोटोग्राफरों के साथ होने वाली झड़पें कहीं उनके नाती अगस्त्य नंदा के उभरते करियर पर भारी तो नहीं पड़ रही हैं।

- Advertisement -

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने अभी तक दो फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद, जनवरी 2026 में वह निर्देशक श्रीराम राघवन की वॉर ड्रामा फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आए। यह फिल्म हिंदी सिनेमा में धर्मेंद्र की आखिरी प्रस्तुति थी और इसी के साथ अगस्त्य ने सिनेमाघरों में अपनी पहली धाक जमाने की कोशिश की थी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

अगस्त्य की डिजिटल डेब्यू ‘द आर्चीज’ और थियेट्रिकल फिल्म ‘इक्कीस’ दोनों ही दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं। इन फिल्मों को मिली जुली प्रतिक्रिया के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया कि जया बच्चन का मीडिया के साथ तनावपूर्ण रिश्ता उनके नाती के शुरुआती करियर को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, इन सभी अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए जया बच्चन ने हाल ही में वैरायटी इंडिया से बातचीत में बेबाकी से कहा, “पृथ्वी पर कोई भी ताकत मेरे नाती के भाग्य को नहीं बदल सकती है। अगर अगस्त्य को स्टार बनना है, तो उसे कोई रोक नहीं सकता है।”

अमिताभ बच्चन के उदाहरण से जया ने दिया मुंहतोड़ जवाब।

जया बच्चन ने अपनी बात को और पुख्ता करने के लिए अपने पति अमिताभ बच्चन का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, “अपने स्टारडम के चरम पर अमित जी को प्रेस ने लगभग 15 साल तक बैन कर रखा था। क्या इससे उनका करियर प्रभावित हुआ?” जया ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें नहीं लगता कि पैपराजी से उनका रिश्ता अगस्त्य की फिल्मी यात्रा से जुड़ा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगस्त्य का प्रेस के साथ अपना अलग रिश्ता होगा और इसका उनसे कोई संबंध नहीं है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

जया बच्चन ने अगस्त्य नंदा की दृढ़ता और व्यक्तित्व की तारीफ करते हुए बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में कहा था, “सौभाग्य से अगस्त्य तेजी से सीखने वाला बच्चा है। उसके दोनों पेरेंट्स एक्टर्स नहीं हैं, इसलिए वह अपने नाना-नानी और मामू से मार्गदर्शन ले रहा है। आप मुझे जानते हो, मैं किसी की तारीफ नहीं करती हूं, खासकर अपने बच्चों या नाती-नातिन की। लेकिन अगस्त्य खास है। वह बच्चा अपना खुद का रास्ता बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। ठीक वैसे ही जैसे मैंने कभी किया था। मेरी तरह वह भीड़ के पीछे नहीं चलेगा।”

आपको बता दें कि अगस्त्य नंदा, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन के बेटे हैं। उनके पिता निखिल नंदा बिजनेसमैन हैं। उनकी बड़ी बहन नव्या नवेली नंदा पिता के नक्शेकदम पर चल रही हैं, जबकि अगस्त्य ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नाम कमाने का फैसला किया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति लागू! VC लक्ष्मीनिवास पांडेय का कड़ा निर्देश, जानें छात्रों पर क्या होगा असर

Kameshwar Singh Darbhanga Sanskrit University: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने नए#BiharEducation,#DarbhangaNews,#NEP2020

पटना IGIMS में ‘1700 बेड’ का अस्पताल! स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने खुद संभाली कमान, अब मिलेगी बड़ी राहत

Bihar IGIMS: बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने शुक्रवार को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में चल रहे 1700 बेड के अस्पताल और अन्य विस्तार कार#BiharHealth,#IGIMSPatna,#HospitalProject

Araria Smuggling: नेपाल बॉर्डर पर SSB का छापा! 288 किलो चाइनीज सेब पकड़ा

Araria Smuggling: अररिया के जोगबनी में सीमा सुरक्षा बल (SSB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 288 किलोग्राम तस्करी का चाइनीज सेब जब्त किया है। यह सेब नेपाल से भारत लाया जा रहा था।#ArariaNews,#SSBACTION,#SmugglingBihar

Bihar Tax: बिहार के गांवों में भी अब देना होगा नया टैक्स! हर घर पर ₹1200 का पड़ेगा बोझ?

Bihar Tax: बिहार के गांवों में अब शहरी तर्ज पर टैक्स लगेगा! 16वें वित्त आयोग की सिफारिश पर हर घर से सालाना औसतन 1200 रुपये वसूले जाएंगे. पंचायती राज विभाग के प्रस्ताव को व#BiharTax,#GramPanchayat,#BiharNews