back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

जमीन की धांधली, हेराफेरी में राजस्व विभाग के 5 CO और 3 CI समेत 8 अफसरों पर निगरानी का शिकंजा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

राजस्व विभाग के आठ अफसरों पर निगरानी का शिकंजा कस गया है। जमीन की हेराफेरी कर बनाई अकूत संपत्ति में अब सीधा हाई कोर्ट (HC) ने बड़ा आदेश दे दिया है।

- Advertisement -

इसके बाद अब तक हुई जांच में यह बात सामने आई कि इन आठ पदाधिकारियों के कार्यकाल में जमीन की जमाबंदी समेत अन्य स्तर पर व्यापक धांधली बरती गई है। वर्तमान में इनमें कुछ पदाधिकारी डीसीएलआर के पद पर कार्यरत हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,विभाग के आठ पदाधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी ब्यूरो ने शिकंजा कस दिया है। इनके खिलाफ जांच शुरू हो गई है। मामला दर्ज करने के बाद ब्यूरो ने अवैध संपत्तियों को खंगालना शुरू कर दिया है। इसमें पांच पदाधिकारी सीओ (अंचलाधिकारी) और तीन पदाधिकारी सीआई (अंचल निरीक्षक) रैंक के हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Station का होगा कायाकल्प, जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, रेलवे ने बनाया ये मास्टर प्लान

इन अधिकारियों पर जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी करने और अकूत संपत्ति बनाने की जांच हो रही है। पैसे के लिए ये लोग किसी और की जमीन को किसी और के नाम कर देते थे। निगरानी विभाग ने  मामला दर्ज कर अवैध संपत्तियों को खंगालना शुरू कर दिया है।

जांच में इन 8 पदाधिकारियों के कार्यकाल में जमीन की जमाबंदी समेत अन्य स्तर पर व्यापक धांधली बरती गई है। इसके साथ ही कुछ कर्मी भी दोषी पाए गए है। इनमें दो को विभाग ने कुछ दिनों पहले निलंबित भी कर दिया है। जबकि एक सेवानिवृत्त भी हो गए हैं। वहीं आठ पदाधिकारी में कुछ डीसीएलआर के पद पर, तो कुछ अन्य स्थानों पर पदस्थापित हैं।

यह भी पढ़ें:  Holi Special Train: होली पर घर आना होगा आसान, रेलवे ने बिहारियों को दिया बड़ा तोहफा, देखिए विशेष ट्रेनों की पूरी सूची...सबसे पहले DeahajTimes पर HAPPY HOLI 🫟

पदाधिकारियों के खिलाफ जांच पूरी होने पर अलग से एफआईआर दर्ज कर इनके ठिकानों पर छापेमारी की जाएगी। बताया जा रहा है कि हाजीपुर सदर अंचल कार्यालय में जमीन जमाबंदी गलत व्यक्ति के नाम पर करने, दूसरे की जमीन का रसीद किसी दूसरे के नाम पर काटने, जमीन के मूल रिकॉर्ड में छेड़छाड़ करने की शिकायतें बड़े स्तर पर सामने आई थी।

इसके बाद मामला हाईकोर्ट में गया। तथ्यों और साक्ष्यों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने पूरे मामले की जांच निगरानी विभाग से कराने का आदेश पारित किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Urvashi Rautela News: उर्वशी रौतेला ने काटा 16 करोड़ का केक, शाही अंदाज़ में मनाया जन्मदिन, दान में दिए इतने करोड़!

Urvashi Rautela News: बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना उर्वशी रौतेला अपनी शाही ज़िंदगी और आलीशान...

Juvaria Abbasi News: 51 की उम्र में जुवेरिया अब्बासी ने की दूसरी शादी, ट्रोलिंग का डटकर किया सामना!

Juvaria Abbasi: पाकिस्तानी सिनेमा की सबसे खूबसूरत और दमदार अदाकारा जुवेरिया अब्बासी ने 51...

T20 वर्ल्ड कप में भारत का ‘करो या मरो’ मुकाबला, क्या Rinku Singh मचाएंगे धमाल?

Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप में हर मुकाबला अब आर-पार की लड़ाई जैसा है!...

नई Renault Duster: भारतीय सड़कों पर वापसी को तैयार दमदार एसयूवी!

New Renault Duster: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें