back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 13, 2026
spot_img

Bokaro Municipal Election 2026: चास-फुसरो में एक ही दिन में होगी वोटों की गिनती, मतगणना कर्मियों को मिला जीत का ‘मंत्र’

spot_img
- Advertisement -

Municipal Election 2026: चुनावी समर के बाद अब नतीजों का मंच सजने लगा है, और इस मंच के सबसे बड़े किरदार यानी मतगणना कर्मियों की ट्रेनिंग का दौर शुरू हो गया है ताकि लोकतंत्र के फैसले में कोई चूक न हो।

- Advertisement -

Municipal Election 2026: त्रुटिरहित मतगणना के लिए कर्मियों को दिया विशेष प्रशिक्षण

बोकारो में आगामी नगर पालिका (आम) निर्वाचन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में, प्रशिक्षण कोषांग द्वारा डीएवी इस्पात विद्यालय, सेक्टर 2/सी में मतगणना कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण सत्र में 60 मतगणना सुपरवाइजर और 130 मतगणना सहायकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में वरीय पदाधिकारी (प्रशिक्षण कोषांग) प्रभाष दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा, और जिला शिक्षा पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी (प्रशिक्षण कोषांग) जगरनाथ लोहरा समेत मास्टर ट्रेनर आशुतोष कुमार उपस्थित रहे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

एक ही दिन में संपन्न होगी मतगणना

उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा ने बताया कि चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद के सभी वार्डों की मतगणना एक ही दिन में पूरी करने की तैयारी है। इसके लिए मतगणना टेबलों की संख्या बढ़ाई गई है। उन्होंने सभी कर्मियों को समय पर उपस्थित होकर पूरी जिम्मेदारी से काम करने का निर्देश दिया। मास्टर ट्रेनर आशुतोष कुमार ने कर्मियों को मतगणना प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया और सामान्य त्रुटियों से बचने के उपाय बताए। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बोकारो में Save the Girl Child अभियान की गूंज, लिंग जांच पर गरजे डॉक्टर, बोले- 'बेटी है तो कल है'

प्रपत्रों के मिलान और बंडलिंग पर विशेष जोर

प्रशिक्षण में मतपत्रों की सही छंटाई और 50-50 के बंडल बनाने की प्रक्रिया को व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समझाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूरी मतगणना प्रक्रिया की सफलता प्रपत्र-17 (डाले गए मतों का लेखा) एवं प्रपत्र-18 (पेपर सील लेखा) के सटीक मिलान पर निर्भर करेगी। निर्देश दिया गया कि पहले वार्ड से संबंधित सादे बैलेट पेपर गिने जाएंगे, उसके बाद मेयर/अध्यक्ष पद के गुलाबी बैलेट पेपर की गणना होगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। प्रशिक्षण शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिससे उम्मीद है कि मतगणना कार्य सुचारू रूप से पूरा होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL Practice Rules: BCCI के नए दिशा-निर्देश, अब एक पिच पर दो टीमें नहीं कर पाएंगी अभ्यास, जानिए क्या बदलेगा?

IPL Practice Rules: क्रिकेट के महासंग्राम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मंच सज रहा...

Rohtas News: लॉ छात्रा की संदिग्ध मौत, फरवरी में सगाई, मार्च में फंदे से उतरी लाश, क्या रहस्यमय है यह वारदात?

बिहार लॉ छात्रा की मौत: जीवन की किताब का एक पन्ना असमय ही मुड़...

Darbhanga News: 5 बिजली चोर, मुफ्तखोर, बिरौल में ‘Electricity Theft’ पर कड़ा एक्शन, बिजली विभाग की FIR

Electricity Theft: बिरौल में चला विशेष अभियान, पांच बिजली चोरों पर भारी-भरकम जुर्माना, जानें...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें