spot_img

बड़ा हादसा, शौचालय टैंक सफाई में घुसे 4 मजदूरों की मौत, एक की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

सहरसा में शौचालय टैंक सफाई के लिए घुसे पांच लोगों में से चार की मौत हो गई है। वहीं, एक की हालत गंभीर है। सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने के दौरान करंट लगने से यह हादसा हुआ है।

- Advertisement -

आनन-फानन लोग पांचों घायलों को लेकर पीएचसी पहुंचे, यहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में चार लोगों को देखने के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना महिषी थाना क्षेत्र के महिशरो गांव के वार्ड नंबर 10 की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कैलाश चौधरी के यहां शौचालय टैंक की सेंटरिंग खोलने का काम मजदूर कर रहे थे। मृतकों में मकान मालिक कैलाश चौधरी, मजदूर शंभु साह, अशरफी साह, सुशील चौधरी शामिल हैं। वहीं एक युवक राज कुमार चौधरी जो कैलाश चौधरी का पुत्र है वह गंभीर हालत में जख्मी है। युवक का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है।

- Advertisement -

घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया, कैलाश चौधरी के यहां बन रहे शौचालय की सेप्टिक टैंक का सेटरिंग खोला जा रहा था। सेटरिंग खोलने के लिए पहले एक व्यक्ति टैंक के अंदर घुसा। उसने वहां अंधेरा होने की बात कही तो बांकी लोग बल्ब लेकर अंदर गए। जहां दम घुटने से चारों की मौत हो गई। वहीं, घरवालों का कहना है कि करंट लगने की वजह से सबकी मौत हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga E-Rickshaw चालक ने होमगार्ड से की बदसलूकी, नशे में धुत गिरफ्तार

Darbhanga E-Rickshaw: दरभंगा में ट्रैफिक जाम हटाने की ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड के...

Darbhanga News: सल्फिया कॉलेज में मिला सदियों पुराना ज्ञान का खजाना, दरभंगा में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियाँ

दुर्लभ पांडुलिपियाँ: बिहार के दरभंगा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो...

Bhagalpur News: भागलपुर TMBU छात्र प्रदर्शन: रजिस्ट्रेशन नंबर न मिलने से छात्र का फूटा गुस्सा, विश्वविद्यालय गेट पर आमरण अनशन शुरू

TMBU छात्र प्रदर्शन: भागलपुर के तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) में छात्रों का गुस्सा एक...

Bhagalpur News: भागलपुर पुल ढहने के बाद Traffic Jam भीषण ट्रैफिक जाम से यात्री बे – दम!

Traffic Jam: भागलपुर में विक्रमशिला सेतु का स्लैब गंगा में समाने के बाद पूर्वी...