spot_img

Darbhanga के केवटी में दहेज में कार नहीं लाई चंदा तो ससुराल वाले दे रहे भूखे रखकर सजा, जताई हत्या कर देने की आशंका, इधर, दोमे गांव में रास्ते को लेकर छिड़ा विवाद

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। प्रखंड क्षेत्र के चक्का-लहवार गांव निवासी दिलीप कुमार बैठा की पुत्री चंदा कुमारी के आवेदन पर केवटी थाना में दहेज प्रताड़ना मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

- Advertisement -

इसमें चंदा के पति मधुबनी जिले के लखनौर थाना अंतर्गत बेलौचा गांव निवासी बलराम साफी, ससुर विन्देश्वर साफी, भैंसूर गोपाल साफी, ननद उषा कुमारी, देवर गोविंद साफी एवं गोतनी नीभा कुमारी को आरोपित किया गया है।

- Advertisement -

प्राथमिकी में चंदा ने आरोपितो पर दहेज में कार नहीं देने को लेकर प्रताड़ित करने, गाली – गलौज देने व मारपीट करने एवं खाना-पीना में तकलीफ देने का आरोप लगाया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: लूटपाट और मारपीट, ताड़ी पीने से मना करने पर हुई खूनी झड़प, लाखों की चोरी?

साथ ही चंदा ने प्राथमिकी में यह भी कहा है कि मुझे बिना दहेज में कार लिये बिना मुझे अपने साथ ठीक से रखने को तैयार नहीं है। और, किसी भी समय मेरा हत्या कर सकता है।

इधर, दोमे गांव में रास्ते की विवाद को लेकर हुए मारपीट मामले को लेकर दोमे गांव निवासी सहिस्ता परवीन के फर्द बयान के आधार गांव के ही मो. निजामत, मो. सिराज सहित सात लोगों के विरूद्ध केवटी थाना में मारपीट सहित अन्य कई मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों मामले की जांच शुरु कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffurpur Breaking News: मुजफ्फरपुर लूट फायरिंग, बदमाशों ने दंपति को मारी गोली

मुजफ्फरपुर लूट फायरिंग: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहाँ...

Jamui News: जमुई बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत, नहीं हो पाई पहचान!

जमुई ट्रेन हादसा: बिहार के जमुई जिले से एक हृदय विदारक खबर सामने आई...

Darbhanga News: हरियाणा से -दरभंगा आ रही बस में लगी आग, NH-27 पर यात्रियों ने खिड़की तोड़कर बचाई जान, कई घायल

बस में आग: हरियाणा के गुरुग्राम से बिहार के दरभंगा आ रही एक यात्री...

Darbhanga News: जाले में Self Enumeration घरों की गिनती अटकी! तकनीकी खामियों ने शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ाकर बढ़ाई परेशानी

Self Enumeration: जाले प्रखंड में घर-घर जाकर जनगणना जैसी प्रक्रिया शुरू तो हुई, लेकिन...