

अनुमंडल कार्यालय के गोपनीय प्रशाखा में सोमवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीम संजीव कुमार कापर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
इसमें निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं प्रारूप प्रकाशन संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को 1 जनवरी 2024 के आधार पर निर्वाचन सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के क्रम में पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों के बारे में राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त गाइड लाइन की जानकारी देते उन्होंने कहा कि 30 अगस्त तक सभी बूथों पर 11 बजे से 4 बजे तक अभियान चला कर 18 वर्ष पूरा करने वाले युवा वोटरों का नाम मतदाता सूची में अंकित कराने में आयोग को सहयोग करने को कहा।
इसके लिए पंचायत स्तर पर प्रचार प्रसार कर वोट से वंचित युवाओं को संबंधित बूथों पर भेज कर उसके नाम को मतदाता सूची में अंकित कराने को कहा। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने कहा कि बूथों पर बीएलओ की ओर से नाम जोड़ने के अलावे वोटर कार्ड से संबंधित अन्य त्रुटियों का निष्पादन किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित अनुमंडल अवर निर्वाचन पदाधिकारी अबू परवेज हैदर हैदरी ने राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश को राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से सांझा किया। मौके पर 79 गौड़ाबौराम विधानसभा के आरओ सह डीसीएलआर युनूस अंसारी के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

