back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

सत्यप्रकाश को गले का कैंसर है, थैरेपी कराने गए, लौटे तो बाइक चोरी हो गई थी…फिर ऐसे पुलिस अधिकारी को सैल्यूट करने का मन करता है…जय हिंद

spot_img
- Advertisement - Advertisement

गरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में अपने कैंसर का इलाज कराने गए सिकंदरा क्षेत्र निवासी 48 वर्षीय सत्यप्रकाश की बाइक चोरी हो गई। सत्यप्रकाश पेशे से मध्यवर्गीय किसान हैं। गले में कैंसर का प्रकोप है।

- Advertisement -

बाइक भी चोरी हो गई। अब क्या करें। लगातार थाने की चक्कर लगाया। कोई फायदा नहीं हुआ। थककर मायूस बैठ गए। मगर एक दिन उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा….ऐसे पुलिसकर्मियों को सैल्यूट करने को जी करता है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

सत्यप्रकाश को गले का कैंसर है। एसएन मेडिकल काॅलेज में इलाज करा रहे हैं। सप्ताह में दो बार कीमो थैरेपी कराने अस्पताल आते हैं। 12 जून को स्पलेंडर बाइक खड़ी करने के बाद थैरेपी कराने गए थे। लौटकर आए तो बाइक नहीं थी। चोरी हो गई। सत्यप्रकाश परेशान हो गए।

- Advertisement -

पीड़ित किसान की दो महीने पहले बाइक चोरी हो गई। पीड़ित अपनी बाइक बरामदगी के लिए थाने के चक्कर काट रहे थे। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से नई बाइक नहीं खरीद पा रहे थे।

थानाध्यक्ष एमएम गेट केपी सिंह से मिले। बाइक बरामदगी की गुहार लगाई। कैंसर पीड़ित होने की वजह से परेशान था। उनके पास आय कोई साधन भी नहीं था। पुलिस ने बाइक ढूंढने का भरोसा दिया। तब से वो बाइक बरामदगी के लिए थाने के चक्कर लगा रहे थे।

इस पर थाना एमएम गेट के एसओ केपी ने पहल की। थाने के पुलिसकर्मियों के सहयोग से रकम जुटाकर एक बाइक खरीदकर पीड़ित को दी। इससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

थानाध्यक्ष ने पहल करते हुए पुलिसकर्मियों के सहयोग से तीस हजार रुपये जुटाए। इसके बाद वर्ष 2019 माडल की एक बाइक खरीदकर सत्यप्रकाश को दी। बाइक मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिसकर्मियों का धन्यवाद दिया। सोशल मीडिया पर एसओ के प्रयास को लोग सराह रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

डॉसन क्रीक के स्टार जेम्स वैन डेर बीक का निधन, कैंसर से हारी जिंदगी की जंग!

James Van Der Beek News: हॉलीवुड का एक चमकता सितारा, जिसने अपनी अदाकारी से...

Vastu Tips: जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे ये प्रभावी वास्तु उपाय

Vastu Tips: भारतीय संस्कृति और ज्योतिष शास्त्र में वास्तु का विशेष महत्व है। जीवन...

भारतीय शेयर बाजार में आज क्यों छाई मायूसी? शुरुआती कारोबार में ही टूटा सेंसेक्स और निफ्टी, जानें बड़े अपडेट्स

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत निराशाजनक रही। सुबह बाजार खुलते...

हरियाणा में बंपर Sarkari Naukri: 4227 पदों पर आवेदन शुरू

Sarkari Naukri: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें