spot_img

जन्माष्टमी कार्यक्रम में थिरक रहे थे Bhojpuri गायक Gunjan Singh, भीड़ हो गई अनियंत्रित, पुलिस ने जमकर चटकाई लाठी, माइक से अपील करते ही रह गए आयोजक

spot_img
- Advertisement -

रवींद्र सिंह, नालंदा। जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित भोजपुरी कलाकार गुंजन सिंह के कार्यक्रम में भारी बवाल हो गया। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बीती रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई। फिर क्या हुआ पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने जमकर लाठियां बरसाईं। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई और पूरा पंडाल खाली हो गया। हालांकि इस दौरान आयोजक माइक से शांति बनाए रखने और कार्यक्रम देखने की अपील करते रहे। वहीं, करीब दो बजे लाठीचार्ज के बाद कार्यक्रम को कुछ देर के लिए रोक दिया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर भोजपुरी कलाकार गुंजन सिंह को भी बुलाया गया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे थे। कार्यक्रम शुरू होने के उपरांत कुछ देर तक तो सब कुछ ठीक ठाक रहा। लेकिन अचानक से कार्यक्रम के दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: विधान परिषद गेस्ट हाउस उद्घाटन में हंगामा, नीतीश कुमार के सामने लगे 'निशांत कुमार सीएम जिंदाबाद' के नारे

वहीं वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जमकर लाठी चटकाई। इसके बाद देखते ही देखते भीड़ तीतर-बीतर हो गई और पूरा पंडाल खाली हो गया। हालांकि इस दौरान माइक से आयोजक शांति बना कर कार्यक्रम को देखने की अपील करते रहे।

लाठीचार्ज से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं इस मामले को लेकर हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि, उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया गया होगा।

रात करीब 2 बजे लाठीचार्ज होने के उपरांत कार्यक्रम थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया। वहीं कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। जिसके कारण कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ गया। लाठीचार्ज के कारण करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए है।

वहीं इस मामले में हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। भीड़ नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया गया होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: नवगछिया में Congress Protest, अलग जिला संगठन बनाने की मांग, Naugachia में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संग्राम

Congress Protest Naugachia: बिहार के भागलपुर जिले के बिहपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने...

Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे भारी बारिश, तूफान और ओले गिरने का अलर्ट, Darbhanga -Madhubani समेत इन 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट...

Bihar Weather: बिहार के लोगों के लिए मौसम विभाग ने चिंता बढ़ाने वाली खबर...

Bihar Crime News: वैशाली में जलती चिता से पुलिस ने उठाया महिला का शव, ससुर गिरफ्तार

बिहार क्राइम न्यूज़: बिहार के वैशाली से एक ऐसी ख़बर आई है, जिसने पूरे...