spot_img

दरभंगा to बेंगलुरु Flight….असुविधा के लिए खेद है…. मुजफ्फरपुर और रक्सौल में तैयारी बड़ी है…

दरभंगा एयरपोर्ट से एक बार फिर फ्लाइट आठ और एक दिनों के लिए रद

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सस्ती हवाई किराए पर बुक करें। प्रोमो कोड “…” का उपयोग करें और अपनी दरभंगा से बेंगलुरु उड़ान बुकिंग पर 15% OFF प्राप्त करें। सबसे तेज़ बुकिंग के लिए और फ्लाइट टिकट पर सर्वोत्तम छूट के लिए…..जाएं। नए उपयोगकर्ता या पहली बार फ्लाइट बुक करने वाले कूपन कोड “…” का उपयोग करके फ्लैट 12% ऑफ  प्राप्त कर सकते हैं….यह एक हवाई सेवा कंपनी के बेवसाइट की बानगी है। मगर किराया की हकीकत कुछ और है, सुविधा और व्यवस्था कुछ और कहता है…पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

बिहार में अभी राजधानी पटना के अलावा गया और दरभंगा एयरपोर्ट से यात्री हवाई यात्रा करते हैं। अब मुजफ्फरपुर के पताही और रक्सौल हवाई अड्डे से भी उड़ान की तैयारी है। इसी स्वतंत्रता दिवस के बाद इसकी कवायद में और तेजी आई है, लेकिन यात्रियों की सुविधा पर कतई कोई सुविधाजनक स्थिति नजर नहीं आ रही है। खासकर, दरभंगा के संदर्भ में

- Advertisement -

जानिए यह
पिछले दस जून को दरभंगा से मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और अहमदाबाद का किराया 20 हजार के पार पहुंच गया। बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा किराया वसूलने के बीच हालात यह है कि अब नौ जून को आई एक रिपोर्ट में कहा गया कि देश भर में नंबर वन बन गया बिहार का दरभंगा एयरपोर्ट। यात्री संख्या और कमाई में इसने रिकॉर्ड बनाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nishant Kumar Education News: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की शिक्षा पर बड़ा खुलासा! हलफनामे ने खोली पोल, सियासी बवाल

हालात क्या है अब यह जानिए
दरभंगा से बेंगलुरु, दिल्ली और बेंगलुरु की फ्लाइट रद करने की नौबत हो रही है। जानकारी के अनुसार, दरभंगा से बेंगलुरु दिल्ली और बेंगलुरु की फ्लाइट रद कर दी गई है। इसी महीनें सितंबर माह में बेंगलुरु के लिए आठ दिनों तक फ्लाइट नहीं उड़ेंगी। एक दिन के लिए दिल्ली भी लोग नहीं जा सकेंगे।

जानकारी के अनुसार, दरभंगा एयरपोर्ट से एक बार फिर फ्लाइट रद होने की जानकारी मिलते ही यात्री हताश ही नहीं हुए वैकल्पि व्यवस्था में पटना से अधिक खर्च का बोझ या फिर ट्रेनों की लंबी दूरी और टिकट के टोटा और आरक्षण को लेकर हलकान हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, स्पाइस जेट की बुकिंग वेबसाइट पर दरभंगा से दिल्ली जाने की फ्लाइट दस सितंबर को रद बताई जा रही है। इससे टिकट की बुकिंग बंद है।

वहीं, दरभंगा से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट इस सितंबर के महीने में आठ दिनों के लिए रद कर दिया गया है। यानि, आठ, दस, चौदह और सोलह तारिखों के अलावे 21, 23, 28, 30 सितंबर को भी हवाई सेवा बंद रहेंगी। इसे रद कर दिया गया है। इससे टिकट बुकिंग भी बंद है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut News: दरभंगा में बिजली कटौती का ऐलान: गुरुवार की सुबह 2 घंटे अंधेरे में रहेंगे ये इलाके, क्या है वजह?

वैसे,बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल बिहार में बंद पड़े हवाई अड्डों से जल्द ही उड़ान भरने का सपना साकार होने वाला है।राज्य के जिन दो हवाई अड्डों को फिलहाल प्राथमिकता के तौर पर शुरू करने का निर्णय किया गया है। इसमें मुजफ्फरपुर के पताही और रक्सौल हवाई अड्डा शामिल है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Coaching News: CM Samrat का कोचिंग संस्थानों के संचालन को लेकर चौंकाने वाला फैसला! Bihar में कोचिंग पर लगा बड़ा ब्रेक, पढ़िए -छात्रों पर क्या होगा असर?

जानकारी के अनुसार दोनों हवाई अड्डे पर आधारभूत संरचना करने से पहले केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की दोनों जगहों पर तैनाती की जाएगी। मंत्रालय ने दोनों हवाई अड्डे से एक साथ सेवा की शुरुआत करने का निर्णय किया है। इस सिलसिले में कागजी प्रक्रिया के साथ साथ दोनों जगहों से उड़ान की संभावना के बारे में भी जांच की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Land News: बिहार में जमीन मापी हुई महंगी! गांव से लेकर शहर तक जानिए नई रेट लिस्ट

बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन मापी शुल्क में भारी वृद्धि की है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति खेसरा 1000 और शहरी में 2000 रुपये देने होंगे, जिससे आ#BiharLandNews,#LandMeasurement,#RevenueDepartment

Bihar में ठगवा इंजीनियर का कारनामा, साले और पत्नी के साथ मिलकर 400 लोगों को बनाया अपना Cyber शिकार, तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश!

Patna Cyber Crime News: पटना में साइबर पुलिस ने एक बड़े ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह का संचालन एक बीटेक इंजीनियर अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर कर र#PatnaCyberCrime,#BiharPolice,#CyberFraud

Vaibhav Suryavanshi News: 15 वर्षीय Baby Boss क्या अफगानिस्तान ‘ए’ के खिलाफ जड़ेगा बड़ा स्कोर? जानिए कहां और कितने बजे दिखेगा मैच?

भारत 'ए' और अफगानिस्तान 'ए' के बीच गुरुवार को दांबुला में दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। सबकी निगाहें 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जिन्होंने पहले#VaibhavSuryavanshi,#IndiaACricket,#DambullaMatch

आज कोर्ट में रोशन आनंद की किस्मत का फैसला! जमानत पर होगी बड़ी सुनवाई, सब की निगाहें!

खान ग्लोबल स्टडीज के गार्ड से मारपीट के आरोपी ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद की जमानत याचिका पर आज अदालत में सुनवाई होगी। पहले उनकी जमानत खारिज हो चुकी#PatnaCoaching,#RoshanAnand,#KhanSirNews