back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल के सुपौल बाजार का जल्द खुलेगा विकासात्मक द्वार, Chamber Of Commerce के अध्यक्ष इंद्र भूषण प्रधान, सचिव रंजीत भगत और सदस्य सुरेंद्र आचार्य ने SDO Umesh Kumar Bharti से की मुलाकात, कहा, पीड़ा का जल्द हो समाधान, मिला भरोसा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल अनुमंडल, देशज टाइम्स। स्थानीय चैंबर ऑफ कॉमर्स जनहित में लगातार अपनी आवाज बुलंद करते हुए बिरौल को नवरूप, नवस्वरूप में लाने को लगातार जुटा है।

- Advertisement -

खासकर, जब से चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष इंद्र भूषण प्रधान, सचिव रंजीत भगत एवं कॉमर्स के कार्यकारणी सदस्य सुरेंद्र आचार्य ने कार्यभाल संभाला है, तभी से यह उम्मीद पक्का हो गई कि बिरौल के विकासात्मक द्वार का खुलना अब तय है।

- Advertisement -

अब चैंबर को नवनियुक्त एसडीओ उमेश कुमार भारती का भी बखूबी साथ मिलेगा। रविवार को जिस तरीके एसडीओ श्री भारती सुपौल बाजार समेत आसपास के इलाकों की समस्याओं से रूबरू हुए।

- Advertisement -

उम्मीद यही है अब सुपौल बाजार के दिन जरूर बहुरेंगे। इसी को नया विस्तार देने आज सोमवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष इंद्र भूषण प्रधान, सचिव रंजीत भगत एवं कॉमर्स के कार्यकारणी सदस्य सुरेंद्र आचार्य एसडीओ श्री भारती से मुलाकात की। उन्हें स्थानीय समस्याओं से रूबरू कराया। मांग पत्र भी सौंपा। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, सुपौल बाजार अर्से से नारकीय पड़ा है। आश्वासन मिलते रहे हैं। मगर, धरातल पर मामला सिफर साबित होता रहा है। अब ऐसे में, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष इंद्र भूषण प्रधान, सचिव रंजीत भगत एवं कॉमर्स के कार्यकारणी सदस्य सुरेंद्र आचार्य
ने एसडीओ श्री भारती से मिलकर यहां की समस्याओं से अवगत करा दिया है। उम्मीद है, जल्द ही यहां के व्यवसायियों की समस्याएं दूर होंगी।

चैंबर ऑफ कॉमर्स के शिष्टमंडल में शामिल अध्यक्ष इंद्र भूषण प्रधान, सचिव रंजीत भगत एवं कॉमर्स के कार्यकारणी सदस्य सुरेंद्र आचार्यनेएसडीओ उमेश कुमार भारती से भेंटकर मांग पत्र सौंपते कहा है कि छोटे एवं मझौल दुकानदारों की स्थिति बहुत दयनीय हो गई है।अधूरे निर्माण के कारण ग्राहक बाजार आने से कतरा रहे हैं। ग्राहकों की कमी बड़ी समस्या के रूप में सामने है।

तीन सदस्यीय शिष्टमंडल में अध्यक्ष इंद्र भूषण प्रधान, सचिव रंजीत भगत एवं कॉमर्स के कार्यकारणी सदस्य सुरेंद्र आचार्य ने बताया कि जलजमाव की समस्या यहां अर्से से है। इसके लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से कहा गया लेकिन बाजार में नाला निर्माण सही तरीके से नहीं होने से समस्या विकराल बनी है। जिस नाले का निर्माण चल भी रहा है वह पिछले नौ महीनें से अधूरा पड़ा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: JDU में चुनावी हलचल तेज, प्रवीर कुमार मेहरोत्रा के सिर सजा लहेरियासराय सेक्टर अध्यक्ष का ताज

सदस्यों ने सुपौल बाजार को व्यवस्थित और विस्तारित करने की मांग करते हुए नाला निर्माण और जलजमाव से मुक्ति को प्राथमिक तौर पर ध्यान देने का आग्रह किया। वहीं, एसडीओ उमेश कुमार भारती ने कहा, इसके लिए जल्द प्रयास होंगे। संबंधित अभियंता से बात की जाएगी। व्यवसायियों की हर समस्या का जल्द समाधान निकाला जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: सुपर 8 में साउथ अफ्रीका का प्रचंड स्कोर, भारत को चाहिए 188 रन!

T20 World Cup T20 World Cup: क्या आप उस रोमांचक पल के लिए तैयार हैं...

T20 World Cup: भारत-दक्षिण अफ्रीका महासंग्राम, मिलर-स्टब्स ने उगले रन!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! टी20 विश्व कप 2026 के...

Darbhanga News : जब Sunday को भी दिखा DM Kaushal Kumar का एक्शन मोड! हर कार्यालय में बनेगा “वर्क एरिया” और मॉडल हॉल”, पढ़िए…...

Darbhanga DM: जैसे एक कुशल माली अपने बगीचे की हर क्यारी को करीने से...

T20 World Cup 2026: सुपर 8 के महामुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को दिया 188 रनों का लक्ष्य, मिलर-स्टब्स ने मचाया गदर

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! टी20 विश्व कप 2026 का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें