spot_img

देश में खुलेगा 23 नए सैनिक स्कूल, रक्षा मंत्रालय की पहल पर सरकार की मुहर

spot_img
- Advertisement -

देश के हर कोने तक सैनिक स्कूलों की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना के तहत सरकार ने 23 नए सैनिक स्कूलों को मंजूरी दे दी है। छठी कक्षा से शुरू होने वाले ये सैनिक स्कूल गैर-सरकारी संगठनों, निजी स्कूलों और राज्य सरकारों के साथ साझेदारी क्रमबद्ध तरीके से खोले जाएंगे।

- Advertisement -

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विभिन्न आवेदनों के मूल्यांकन के बाद 23 नए स्कूलों को खोलने की मंजूरी दी है। इस पहल से सैनिक स्कूल सोसाइटी के तत्वावधान में साझेदारी मोड के तहत खुलने वाले नए सैनिक स्कूलों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है, इसके अलावा मौजूदा 33 सैनिक स्कूल पहले से ही पूर्ववर्ती पैटर्न के तहत काम कर रहे हैं।

- Advertisement -

इन स्कूलों को 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने की सरकार की पहल के तहत मंजूरी दी गई है। इस पहल के तहत सैनिक स्कूल सोसायटी द्वारा नए सैनिक स्कूलों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

- Advertisement -

नए सैनिक स्कूलों की स्थापना का उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने सहित बेहतर कैरियर के अवसर प्रदान करना है।

यह निजी क्षेत्र को, युवाओं को कल का जिम्मेदार नागरिक बनाकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में सरकार के साथ मिलकर काम करने का अवसर भी देता है। नए 23 सैनिक स्कूलों की प्रदेश वार सूची सैनिक स्कूल की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

नए सैनिक स्कूल, संबंधित शिक्षा बोर्डों से संबद्धता के अलावा, सैनिक स्कूल सोसायटी के तत्वावधान में कार्य करेंगे और सोसायटी की ओर से निर्धारित साझेदारी मोड में नए सैनिक स्कूलों के लिए नियमों और विनियमों का पालन करेंगे।

वे अपने नियमित संबद्ध बोर्ड पाठ्यक्रम के अलावा सैनिक स्कूल पैटर्न के छात्रों को अकादमिक प्लस पाठ्यक्रम की शिक्षा भी प्रदान करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Land News: बिहार में जमीन मापी हुई महंगी! गांव से लेकर शहर तक जानिए नई रेट लिस्ट

बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन मापी शुल्क में भारी वृद्धि की है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति खेसरा 1000 और शहरी में 2000 रुपये देने होंगे, जिससे आ#BiharLandNews,#LandMeasurement,#RevenueDepartment

Bihar में ठगवा इंजीनियर का कारनामा, साले और पत्नी के साथ मिलकर 400 लोगों को बनाया अपना Cyber शिकार, तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश!

Patna Cyber Crime News: पटना में साइबर पुलिस ने एक बड़े ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह का संचालन एक बीटेक इंजीनियर अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर कर र#PatnaCyberCrime,#BiharPolice,#CyberFraud

Vaibhav Suryavanshi News: 15 वर्षीय Baby Boss क्या अफगानिस्तान ‘ए’ के खिलाफ जड़ेगा बड़ा स्कोर? जानिए कहां और कितने बजे दिखेगा मैच?

भारत 'ए' और अफगानिस्तान 'ए' के बीच गुरुवार को दांबुला में दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। सबकी निगाहें 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जिन्होंने पहले#VaibhavSuryavanshi,#IndiaACricket,#DambullaMatch

आज कोर्ट में रोशन आनंद की किस्मत का फैसला! जमानत पर होगी बड़ी सुनवाई, सब की निगाहें!

खान ग्लोबल स्टडीज के गार्ड से मारपीट के आरोपी ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद की जमानत याचिका पर आज अदालत में सुनवाई होगी। पहले उनकी जमानत खारिज हो चुकी#PatnaCoaching,#RoshanAnand,#KhanSirNews