spot_img

देश में निष्पक्ष चुनाव को खतरा? 9 पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों ने जताई आशंका, लिखा पत्र, कह दी बड़ी बात

spot_img
- Advertisement -

देश में निष्पक्ष चुनाव को खतरा है? इसको लेकर नौ पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों ने आशंका जताते हुए पत्र लिखा है। जानकर हैरानी होगी कि इन पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों ने सीधे पीएम मोदी को पत्र लिखकर यह आशंका जताई है। कहा है, जिन चार बिल पर इस बार विशेष सत्र में चर्चा होने वाली है उसमें से एक काफी खतरनाक है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

पीएम को पत्र लिखने वाले नौ पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों एस कृष्णमूर्तिा, एसवाई कुरैशी, एचएस ब्रह्म, सैयद नसीम जैदी, ओपी रावत और सुशील चंद्र ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिस मुख्य निर्वाचन आयुक्त, अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति, सेवा शर्त विधेयक 2023 पर इसबार विशेष संसद सत्र में चर्चा होने वाली है वह चुनाव के निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करेगा। ऐसा हरगिज नहीं होना चाहिए।

- Advertisement -

पत्र में कहा गया है ये बिल सीधे तौर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति में प्रक्रिया में बदलाव से जुड़ा है। इसमें चुनाव आयुक्तों का दर्जा घटाकर कैबिनेट सचिव के बराबर किए जाने का विरोध भी हो रहा है। इसी को लेकर देश के नौ पूर्व चुनाव आयुक्तों ने पीए मोदी को पत्र लिखा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे का Darbhanga, सीतामढ़ी, जयनगर, समस्तीपुर, सहरसा में हड़कंप, बिना टिकट यात्रा करने वालों से वसूला गया 55 लाख से ज्यादा का जुर्माना!

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों का कहना है कि ऐसा करने पर चुनाव आयुक्तों का दर्जा घटाकर एक कैबिनेट मंत्री के बराबर करने से ऐसा संदेश जाएगा कि ये भी नौकरशाह हैं।

पूर्व चुनाव आयुक्तों ने लिखा है कि इस बिल के प्रावधानों से यह संदेश जाएगा कि चुनाव आयुक्त भी नौकरशाहों जैसे ही हैं। उनमें कुछ अलग नहीं है। इससे यह धारणा भी खत्म हो जाएगी कि चुनाव आयुक्त नौकरशाही से अलग हैं।

जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। जिसकी शुरुआत आज यानि अठारह सितंबर से होने जा रही है। चार दिनों तक चलने वाले इस विशेष सत्र में चार बिल पेश किए जाएंगे। इन चारों में से एक बिल की चर्चा खूब हो रही है। जो कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त, अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति, सेवा शर्त विधेयक 2023 है।

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों ने लिखा, भारत में चुनावों को पूरी दुनिया में देखा जाता है। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त और आयुक्तों का एक सम्मान रहा है और उन्हें गरिमा के साथ देखा जाता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga DMCH में इलाज कम, स्टंट ज्यादा! बुलेट सीधे वार्ड में घुसी, दोस्त को उठाया और फरार... लोगों ने कहा - प्रीमियम पिकअप सर्विस!

इसकी वजह भारत में सिर्फ निष्पक्ष चुनाव होना ही नहीं है बल्कि चुनाव आयुक्तों को मिला सुप्रीम कोर्ट के जज का दर्जा भी है। इसकी वजह से पूरी दुनिया में यह धारणा रही है कि भारत का चुनाव आयोग सरकार से मुक्त है।

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों ने अपने कहता में संविधान के आर्टिकल 325 का भी जिक्र किया है। उनका कहना है कि आर्टिकल 325 में ये कहा गया है कि चुनाव आयुक्त को महाभियोग के तहत ही हटाया जा सकता है, जिस तरह सुप्रीम कोर्ट के जज को हटाया जाता है। इससे ये स्पूपष्र्वट है कि संविब्धन भी चुनाव आयुक्त को वो दर्जा देता है जो सुप्रिम कोर्ट के जज का है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Land News: बिहार में जमीन मापी हुई महंगी! गांव से लेकर शहर तक जानिए नई रेट लिस्ट

बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन मापी शुल्क में भारी वृद्धि की है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति खेसरा 1000 और शहरी में 2000 रुपये देने होंगे, जिससे आ#BiharLandNews,#LandMeasurement,#RevenueDepartment

Bihar में ठगवा इंजीनियर का कारनामा, साले और पत्नी के साथ मिलकर 400 लोगों को बनाया अपना Cyber शिकार, तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश!

Patna Cyber Crime News: पटना में साइबर पुलिस ने एक बड़े ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह का संचालन एक बीटेक इंजीनियर अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर कर र#PatnaCyberCrime,#BiharPolice,#CyberFraud

Vaibhav Suryavanshi News: 15 वर्षीय Baby Boss क्या अफगानिस्तान ‘ए’ के खिलाफ जड़ेगा बड़ा स्कोर? जानिए कहां और कितने बजे दिखेगा मैच?

भारत 'ए' और अफगानिस्तान 'ए' के बीच गुरुवार को दांबुला में दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। सबकी निगाहें 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जिन्होंने पहले#VaibhavSuryavanshi,#IndiaACricket,#DambullaMatch

आज कोर्ट में रोशन आनंद की किस्मत का फैसला! जमानत पर होगी बड़ी सुनवाई, सब की निगाहें!

खान ग्लोबल स्टडीज के गार्ड से मारपीट के आरोपी ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद की जमानत याचिका पर आज अदालत में सुनवाई होगी। पहले उनकी जमानत खारिज हो चुकी#PatnaCoaching,#RoshanAnand,#KhanSirNews