अक्टूबर में लंबी छुट्टी होने वाली है। सितंबर का महीना बीत रहा है। बस पांच दिन और बचें हैं। इसके बाद अक्टूबर शुरू हो जाएगा। इसकी शुरूआत ही रविवार (1 अक्टूबर) के दिन से हो रही है।
ऐसे में रविवार और त्योहारी सीजन की छुट्टियों को मिलाकर देखें तो अक्टूबर महीने में 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इससे पहले बैंक ग्राहक बैंक से संबंधित अपना काम तुरंत निपट लें, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वैसे तो आज के समय में आप बैंकिंग सर्विस का काम ऑनलाइन भी कर सकते हैं। डिजिटल माध्यम की ओर लोग धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन भी काम हो जाते हैं, लेकिन फिर भी ग्राहकों को बैंकों की छुट्टियों को ध्यान में रखने की जरूरत है। कई ऐसे भी काम होते हैं जो बिना बैंक गए नहीं हो सकते हैं।
अक्टूबर में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक: एक अक्टूबर को रविवार है तो बैंक बंद रहेगा। वहीं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है तो इस दिन भी बैंक नहीं खुलेंगे। इसके अलावा दुर्गा पूजा भी अक्टूबर में ही है।
ऐसे में 23 और 24 को दुर्गा पूजा की छुट्टी रहेगी। रविवार की साप्ताहिक छुट्टी कुल पांच दिनों की होगी। वहीं 14 और 28 अक्टूबर को क्रमश: दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में अवकाश रहेगा। इस तरह अक्टूबर के महीने में बैंक में 10 दिन की छुट्टी रहेगी।
अक्टूबर में कब बंद रहेंगे बैंक,पूरी लिस्ट पढ़िए 2 अक्टूबर 2023, सोमवार, महात्मा गांधी जयंती,12 अक्टूबर 2023, रविवार- नरक चतुर्दशी (कई राज्यों में मनाई जाती है),14 अक्टूबर 2023, दूसरा शनिवार, महालया (मुख्य रूप से कर्नाटक, ओडिशा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में)
- 15 अक्टूबर 2023, रविवार- घटस्थापना (कई राज्यों में मनाया जाता है)
- 15 अक्टूबर 2023, रविवार- महाराजा अग्रसेन जयंती (पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान)
- 18 अक्टूबर 2023, बुधवार- कटि बिहू (असम)
- 19 अक्टूबर 2023, मंगलवार- संवत्सरी महोत्सव (गुजरात)
- 21 अक्टूबर 2023, शनिवार- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)
- 22 अक्टूबर 2023, रविवार- महा अष्टमी (भारत भर के कई राज्य)
- 23 अक्टूबर 2023, सोमवार- महानवमी/आयुध पूजा
- 24 अक्टूबर 2023, मंगलवार- दशहरा/विजयादशमी)/दुर्गा पूजा
- 25 अक्टूबर 2023, बुधवार, दुर्गा पूजा (दसई)
- 26 अक्टूबर 2023, गुरुवार, दुर्गा पूजा (दसई)/परिग्रहण दिवस
- 27 अक्टूबर 2023, शुक्रवार, दुर्गा पूजा (दसई)
- 28 अक्टूबर 2023- चौथा शनिवार, लक्ष्मी पूजा, परगट दिवस
- 31 अक्टूबर 2023, मंगलवार, सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन







