

केवटी, देशज टाइम्स। इस दुनिया में ऐसे बहुत कम लोग हैं जो अपने नाम से नहीं बल्कि अपने काम से पहचाने जाते हैं। उनका काम ही इतना बड़ा होता है कि उनके आगे हर चीज छोटी लगने लगती है। इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण है।
प्रखंड की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केवटी-रनवे के चिकित्सक डॉ. एमएस आलम जिन्हें राजस्थान के सबई बाग पैलेस रणथम्बोर में आयोजित ऑल इंडिया “भारत होमियो रत्न
अवॉर्ड” कार्यक्रम 2023 में होम्योपैथिक चिकित्सा रिसर्च क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “भारत होमियो रत्न अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है।
सम्मानित उन्हें होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रामजी सिंह ने प्रतीक चिन्ह व तिरंगा युक्त दो पट्टा एवं मेडल भेंटकर कर किया।
और, उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ. आलम को “भारत होमियो रत्न अवॉर्ड ” मिलने पर सीएचसी, केवटी-रनवे परिवार,
शुभचिंतकों एवं पारिवारिक सदस्यों में काफी हर्ष है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निर्मल कुमार लाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी है।
जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी डॉ. आलम को “यूथ आइकॉन अवॉर्ड 2023 ” से सम्मानित किया जा चुका है।




