spot_img

दूसरे दिन भी कांपी धरती, Delhi-NCR में Earthquake, भूकंप के दस सेंकेड तक तेज झटके, 6.2 मापी गई तीव्रता का केंद्र था नेपाल

इससे पहले एक दिन पूर्व Earthquake के झटकों से पूर्वोत्तर भारत हिल गया था। Bihar में भी धरती डोली थी।

spot_img
- Advertisement -

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के बड़े इलाके में तेज भूकंप के झटके से देर तक हर कोई झटके में ही रहा। इसका केंद्र नेपाल था। दिल्ली और एनसीआर समेत उत्तर भारत के बड़े इलाके में भूकंप आया है। भूकंप के यह झटके करीब दस सेकेंड तक महसूस किए गए और इमारतें हिलती रहीं।

- Advertisement -

जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक,दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के इलाकों में अभी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जोर के झटके लगते देख लोग अपने घरों और ऑफिसों से बाहर निकल आए।

- Advertisement -

इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 बताई जा रही है। भूकंप का झटके दोपहर दो बजकर 53 मिनट पर महसूस किए गए।ऐसा बताया जा रहा है कि इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था। कोई हताहत की सूचना अभी तक नहीं है।

- Advertisement -

भूकंप के झटकों के बाद दहशत में लोग दफ्तर और घरों से बाहर निकल गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलोजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। जिसका केंद्र नेपाल के दिपायल से 38 किलोमीटर दूर जमीन से पांच किलोमीटर गहराई में था। झटके यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में महसूस किए गए।

यह भी पढ़ें:  Bihar RJD News: लालू प्रसाद का चौंकाने वाला फैसला: रोते हुए नेता का इस्तीफा ठुकराया, क्या है इसकी वजह?

इससे पहले दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे। इसका केंद्र भी नेपाल था। उस वक्त इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई थी। इसके झटके उत्तराखंड और यूपी के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए थे। अचानक ही धरती कांपने से लोग दहशत में आ गए।

पढ़िए इससे पहले कल क्या हुआ था…भारत में एक बार फिर से धरती डोली है। देश के पूर्वोत्तर हिस्से में सोमवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके पूर्वी बिहार में भी महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार शाम 6:15 बजे 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। केंद्र मेघालय के नॉर्थ गारो हिल्स था। भूकंप से अभी तक किसी भी स्थान से किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

देश के मेघालय राज्य में सोमवार शाम में अचानक धलती कांप उठी और लोगों ने तेज झटका महसूस किया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मेघालय के उत्तरी गारो हिल्स में आज शाम 6:15 बजे भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रता थी। फिलहाल, अभी इस भूकंप में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

बताया जा रहा है कि 5.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके से स्थानीय लोग सहम उठे। वे सभी अपने घरों से बाहर निकलकर सड़क पर भागते दिखे। भूकंप इतना जोरदार था कि घर में रखी चीजें भी हिलने लगीं। फिलहाल, अब तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Crime News: नीतीश कुमार से अवॉर्ड लेने वाले कारोबारी को मारी गोली, मुजफ्फरपुर में हड़कंप

जानकारी के अनुसार, देश पूर्वोत्तर राज्य असम और मेघालय समेत अन्य 4 राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा, बिहार में भी सोमवार को धरती हिली। मेघालय में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर  5.2 दर्ज की गई।

देश पूर्वोत्तर राज्य असम और मेघालय समेत अन्य 4 राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा में भी सोमवार को धरती हिली।

यह भी पढ़ें:  Bihar NEET News: बिहार नीट परीक्षा: सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब IAF करेगा प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, छात्रों को मिलेगी मुफ्त यात्रा! जानिए - Darbhanga, Madhubani, Bhagalpur समेत किन जिलों में है क्या तैयारी!

मेघालय में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 दर्ज की गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक मेघालय में शाम 6.15 बजे भूकंप के भूकंप के झटके लगे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई।

इसके अलावा नॉर्थ बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि सिलीगुड़ी और कूचबिहार में भूकंप आया है।

भूकंप की वजह से लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt