केंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी को मौजूदा 200 रुपये प्रति सिलेंडर से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति सिलेंडर करने को मंजूरी दे दी है।
रक्षाबंधन के बाद दुर्गा पूजा के मौके पर भी केंद्र सरकार ने एक बड़ा उपहार दिया है। मोदी कैबिनेट ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में सौ रुपये की अतिरिक्त छूट देने का निर्णय लिया है।
हालांकि ये छूट सिर्फ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को ही मिलेगा। इस छूट के बाद उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सिर्फ 603 रुपये में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। दरअसल 200 रुपये की सब्सिडी पहले से मिलाती थी, जिसे अब बढाकर 300 कर दिया गया है।
केंद्र सरकार ने रक्षा बंधन और ओणम के अवसर पर घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की कटौती की थी। अब सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दी जा रही सब्सिडी को 100 रुपये और बढ़ाया है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस फैसले से गरीबों को बड़ी राहत मिलेगी।
दरअसल आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्ष में आज कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की अतरिक्त छूट देने का फैसला लिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले रक्षा बंधन के मौके पर भी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की थी। उस समय गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम किए गए थे और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी बढ़कर 400 रुपये कर दी गई थी। वहीं अब सब्सिडी 200 से बढ़ाकर 300 की गई है।







