spot_img

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में चुनाव का ऐलान…

मध्यप्रदेश में 231, छत्तीसगढ़ में 90 और राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। 7 से 30 नवंबर तक मतदान, 3 दिसंबर को सभी राज्यों के नतीजे एक आएंगे। पांचों राज्यों में इस बार कुल 8.2 करोड़ पुरुष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता वोट डालेंगे।

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का एलान कर दिया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम और तेलंगाना में 7 से 30 नवंबर के बीच चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मिजोरम, मध्यप्रदेश, राजस्थान और तेलंगान में एक चरण में मतदान होगा। वहीं, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में वोटिंग होगी।

- Advertisement -

वहीं मिजोरम में 7 नवंबर, मध्यप्रदेश में 17 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होंगे। सभी पांचों राज्यों में चुनाव के नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को आएंगे। चुनाव तारीखों का एलान होते ही इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसारख्राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान हो गया है।

- Advertisement -

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू हो गया। मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में एक चरण में चुनाव होंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ में दो चरण में वोट डाले जाएंगे। वहीं, पांचों राज्यों के नतीजे 3 दिसंबर को एक साथ आएंगे। मिजोरम में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में पहला चरण 7 नवंबर को और दूसरा 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इन राज्यों में कुल 16.14 करोड़ मतदाता हैं।

इनमें 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता, 7.8 करोड़ महिला मतदाता होंगे। इस बार 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। पांचों राज्यों की 679 विधानसभा सीटों के लिए 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। 15.39 लाख वोटर ऐसे हैं, जो 18 साल पूरे करने जा रहे हैं और जिनकी एडवांस एप्लिकेशन प्राप्त हो चुकी हैं। 17734 मॉडल बूथ, 621 पोलिंग बूथों को दिव्यांग कर्मचारी मैनेज करेंगे।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर आम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा! 33 लाख के मिट्टी में छिपाकर रखे आभूषण बरामद, 4 गिरफ्तार

सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि इन पांच राज्यों में चुनाव एक अद्वितीय महत्व रखते हैं क्योंकि ये 2024 में राष्ट्रीय चुनावों के भव्य चरण से पहले अंतिम विधानसभा चुनाव हैं। कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों द्वारा उठाए गए लगभग सभी राज्य-विशिष्ट मुद्दों का जवाब दिया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: ATS का बड़ा एक्शन: मधुबनी में लश्कर-ए-तैयबा के स्लीपर सेल का पर्दाफाश, मदरसा शिक्षक गिरफ्तार!

सीईसी राजीव कुमार ने बताया कि 17 अक्टूबर से वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक किसी को भी वोटर लिस्ट से संबंधित कोई भी बदलाव कराना है तो करा सकता है।

ये बीएलओ के जरिए या फिर सीधे वेबसाइट के जरिए करा सकते हैं। इन 5 राज्यों में 1.77 लाख पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। पोलिंग बूथ 2 किलोमीटर से दूर नहीं होगा। 31 अक्टूबर तक पार्टियों को चंदे की जानकारी देनी होगी, तभी इनकम टैक्स में छूट मिलेगी।

कहां-कब होंगे चुनाव

-मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव
-मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव
-छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले और 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान
-राजस्थान में 23 नवंबर को चुनाव
-तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव

यह भी पढ़ें:  Samastipur Crime News: समस्तीपुर में घर में सो रहे युवक मोनू की खिड़की से गोली मारकर हत्या

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ने घोषणा की है कि पांचों राज्यों में कुल 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं। राजीव कुमार ने आगामी राज्य चुनावों में मतदाताओं की कुल संख्या का खुलासा किया है।

मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.25 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। 8192 पोलिंग बूथों पर महिलाएं कमान संभालेंगी। 1.01 लाख पोलिंग बूथ पर वेबकास्टिंग होगी। आदिवासियों के स्पेशल बूथ होंगे। 2 किलोमीटर के अंदर पोलिंग बूथ होंगे।

छत्तीसगढ़-उड़ीसा बॉर्डर पर चांदमेता और जगदलपुर बस्तर में बसे तुलसी डोंगरी हिल एरिया में पहली बार पोलिंग बूथ बनाया गया है। पहले ग्रामीणों को वोट करने के लिए 8 किमी चलकर बूथ तक जाना पड़ता था।

राजस्थान में माझोली बाड़मेर में बूथ 5 किमी दूर था। 49 वोटर्स के लिए नया बूथ 2023 के चुनाव के लिए बनाया गया है। सी विजिल ऐप से चुनावी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Development: सोन नदी पर बिहार को मिला दो-तिहाई हिस्सा,CM Samrat Chaudhary का बड़ा ऐलान, बैराज निर्माण, जल बंटवारे, सिंचाई विस्तार, बाढ़ नियंत्रण और...

Bihar Development: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भोजपुर में 31 करोड़ के एक्वा पार्क का शिलान्यास किया। उन्होंने सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड के बीच सहमति और मनेर बBiharDevelopment,AquaPark,SonRiver

Bhagalpur News: भागलपुर में मंत्रियों नीतीश मिश्रा और इंजीनियर शैलेंद्र का एक्शन: 3 घंटे चली बैठक में विकास कार्यों को मिला नया आयाम

Bhagalpur News: भागलपुर में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा और पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र ने विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने केBhagalpurNews,NitishMishra,BiharDevelopment

Bhagalpur Land Dispute: भागलपुर में जमीन को लेकर खूनी झड़प! 8 लोग जख्मी, 4 की हालत गंभीर

Bhagalpur Land Dispute: भागलपुर जिले के भीमकित्ता गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार घायलों को जेएलएनएमसीएच रेफर क#BhagalpurViolence,#LandDisputeBihar,#BhimkittaNews

Darbhanga News: जिस घर में बुजुर्ग मुस्कुराते मिलें, वहां देवता निवास करते हैं: BDO प्रवीण का भावुक संदेश, जानें क्यों

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस मनाया गया। BDO प्रवीण कुमार ने कहा कि जिस घर में बुजुर्ग मुस्कुराते मिलें, वहां देDarbhangaNews,ElderAbuseAwareness,BuniyadKendra