spot_img

Darbhanga जिला परिषद की बैठक में विरोध जताने वाले दो पार्षदों की जमानत याचिका खारिज

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा। जिला परिषद् के दो पार्षदों की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने मंगलवार को खारिज कर दी।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

जनप्रतिनिधि स्वतंत्र कुमार झा और अमित कुमार ठाकुर गत 11 सितम्बर 23 की घटना को लेकर 12 सितम्बर से काराधीन है। जिला परिषद् भवन में आयोजित जिला परिषद् की सामान्य बैठक में 11 सितम्बर को विपक्षी जिला पार्षदों ने अपनी बात कार्यवाही में शामिल करने के लिए आवाज बुलंद किया था।

- Advertisement -

ट्रेजरी बेंच से नाउम्मीद होने पर सदन के भीतर और मुख्य द्वार पर धरना-प्रर्दशन किया। इतना ही नहीं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के वाहन के सामने लेट कर अपना विरोध प्रदर्शन किया था।

- Advertisement -

इसके विरुद्ध सामान्य बैठक के लिए प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट मत्स्य प्रसार पदाधिकारी मनोरंजन कुमार ने 11 सितम्बर 23 की घटना को लेकर 12 सितम्बर 23 को संध्या 7 बजे लहेरियासराय थाना में टंकित आवेदन पत्र समर्पित किया। जिस पर थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज की। जिसमें स्वतंत्र कुमार झा, अमित कुमार ठाकुर समेत 17 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया। इनमें दो पार्षदों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इसी मामलें में दोनों काराधीन पार्षदों की जमानत याचिका सत्र न्यायाधीश की अदालत ने खारिज कर दी है।

अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी और शिवशंकर झा ने कहा कि जिला परिषद् बोर्ड के करीब 148 वर्षो के स्वर्णिम इतिहास में यह पहली घटना है, जिसमें निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध कथित घटना के एक दिन बाद प्राथमिकी दर्ज कर काराधीन किया गया है।

आजादी के पूर्व और आजादी के पश्चात जिला परिषद् सदस्यों के विरुद्ध सदन में आम जनता की ओर से आवाज बुलंद करने के कारण प्राथमिकी दर्ज करने का उदाहरण नहीं है। आजादी के पूर्व दफा 353 जमानतीय था। जिसे हाल के वर्षों में अजमानतीय बना दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

‘आनंद मोहन का इरादा हत्या का नहीं था’, पप्पू यादव ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सरकार को धोया

Bihar Politics: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से सरेंडर के आदेश के बाद बिहार सरकार और कानून पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आनंद मोहन का इरादा हत्या#BiharPolitics,#PappuYadav,#AnandMohan

मोबाइल हैक किया, बैंक खाता खाली! दानापुर में 96,001 रुपये का झटका, आप भी रहें सावधान

Bihar Cyber Fraud: पटना के दानापुर में एक एनजीओ संचालक के बैंक खाते से मोबाइल हैक कर 96,001 रुपये उड़ा लिए गए। यह घटना 10 नवंबर को हुई, जिसका पता पीड़ित को 13 नवंबर को चला। पुलिस#BiharCyberFraud,#DanapurCrime,#MobileHacking

सुलतानगंज के किसानों की बल्ले-बल्ले! अब गांव में ही मिलेगी खाद, पैक्स बनेगा हर समस्या का समाधान

Sultanganj PACS: सुलतानगंज में पैक्स अब सिर्फ धान खरीद तक सीमित नहीं रहेगा। किसानों की समस्याओं को सुनने, खाद उपलब्ध कराने और कृषि कारोबार बढ़ाने के लिए नई पहल की जा रही है, जिस#SultanganjNews,#BiharFarmers,#PACS

JDU में बड़ा फेरबदल! उमेश कुशवाहा ने जारी की नई टीम, इन 23 चेहरों को मिली अहम कमान

Bihar JDU: बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी प्रदेश कमेटी का विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने 26 नवंबर को नई टीम की सूची जारी की है, जिसमें 23 नेताओं#BiharJDU,#UmeshKushwaha,#JDUNewTeam